15वें साल 2300 कावड़ियों ने किया गौरीनाथ धाम की यात्रा


सफलता पर देव शर्मा का आभार
बोकारो। मात्र एक रूपया दीजिए, कावड़ लेकर गौरीनाथ धाम की यात्रा कीजिए के साथ सेवा में रहे युवा लायंस फोर्स ने पन्द्रहवें साल 2300 कावड़ यात्रियों को अपने स्तर से सेवा दी और उनका धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराते हुए बाबा गौरीनाथ धाम का दर्शन पूजन कराया और फिर सकुशल सभी को वापस पहुंचाया। इस यात्रा के सफल होने पर युवा लायंस फोर्स के केन्द्रीय अध्यक्ष देव शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया है। श्रीशर्मा ने सभी सेवा दल के साथियों, कलाकारों,जिला प्रशासन , पत्रकार व मीडिया के सहयोगियों व टेंट और लाइट संचालकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसा भव्य आयोजन किसी एक के द्वारा संभव ही नहीं था, इसमें समाज के हर तबके ने सयोग दिया जिसकी बदौलत कार्यक्रम सफलता के साथ लगातार पन्द्रहवें साल भी संपन्न हुआ। उन्होंने यह साफ कर दिया की सबके सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ , लेकिन इस कार्यक्रम में किसी से भी जन सहयोग के तौर पर युवा लायंस फोर्स ने न तो आर्थिक तौर से चंदा लिया और ना ही कोई अन्य तरह की मदद। संस्था ने अपनी ताकत से लोगों की श्रम शक्ति के सहयोग से इस कार्यक्रम में संफल बनाया। देव शर्मा ने गर्व और पूरी निष्ठा से यह दावा किया कि मैंने और मेरी पूरी टीम के द्वारा किसी से भी कोई भी आर्थिक मदद नहीं ली गई। उन्होंने बाबा भोले नाथसे आग्रह किया िकवे अपनी कुपा बनाए रखें और तबनी ताकत दें कि यह कार्यक्रम हर साल सुचारू तरीके से संपन्न हो सके। ,
पिछले 14 सालों से लगातार युवा लायंस फ़ोर्स द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बार युवा लायंस फ़ोर्स का 15 वंा साल था, इस बार श्रद्धालुओं को पोशाक-गमछा,कावड़ आदि लेने के लिए कार्यालय मे आने की बजाय उनके घरों तक ही पहुंचाने की व्यवस्था की गयी थी। चास के आई टी आई मोड़ के समीप भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया था , जो ऱ् पूरी तरह सभी सुविधाओं से युक्त था , यह शिविर दिन के 11 बजे से ही खिचड़ी वितरण शुरू कर दिया गया था। शाम में पहले डाक बम सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी अजय राय जी को याद कर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांवड़ियों के मनोरंजन हेतु , मशहूर पेड़ मास्टर सुदेश सिंह , गायकों के तौर पर कार्तिक दसौंदी,श्वेता तिवारी , कुमार जुगनु ,संतोष पांडे, श्वेता कुमारी, आदि तथा मशहूर बाइक शिव नंदी सेट कान्हा रवि , स्थानीय हास्य कलाकार कामदेव उर्फ के डी सिंह समेत कई कलाकार मौज़ूद रहकर पूरी रात लाखो शिव भक्तों का मनोरंजन करते रहे। ख़ान पान की भी कई तरह के चींजें जिसमे खीर मिठाइर्, जूस , कई तरह के फल दल, के चाय-काफ़ी, बिस्किट और चॉकलेट तथा मेडिकल सेवा के साथ साथ नहाने के लिए दो दो झरने , चेंजिग रूम आदि की सुविधा भी सुलभ करायी गयी थी। अत्यधिक भीड़वाले ़ इलाक़ों में पहुँचने के लिए पहली बार बाइक सेवा दल का भी गठन किया गया था , कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता,स्थानीय पार्षद सुमन राय , सुनील महतों , सेल तथा ओएनजीसी के कई अधिकारी अतिथि,दर्जनों पंचायत के प्रतिनिधि के अलावा युवा लायंस फोर्स के लगभग 500-600 सदस्य मुस्तैदी से इस धार्मिक यात्रा को कामयाब बनाने के लिए डटे हुए थे।
