Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

देशभक्ति गीत से बनी कल्याणी की खास पहचान

कुुमार सानू ने गाया गीतकार कल्याणी स्वरूपा का गीत
देGEET

संतोष चौहान
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले की साहित्यकार, गीतकार और शिक्षिका कल्याणी स्वरूपा को एक लंबे अरसे के बाद ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी जब उनके लिखे गीत को पार्श्व गायक कुमार सानू ने आवाज दी और फिर कल्याणी स्वरूपा के देशभक्ति गीत को एक नयी उंचाई मिल गयी। उनके तिरंगा लहरायेंगे देशभक्ति गीत को कुमार सानू ने गाया और इसी के साथ उनका गीत चर्चा में आ गया। उनकी रचनात्मक उपलब्धि को लेकर बिहार में शिक्षिका की चर्चा जारी है। सुपौल के निवासी अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार झा की पत्नी शिक्षिका कल्याणी स्वरूपा द्वारा लिखे गए एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत को बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक कुमार सानू की आवाज मिली और फिर गीत ने धमाल मचाना शुरू कर दिया। 10 अगस्त को कोलकाता में इसे रिलीज किया गया। इस देशभक्ति गीत ने सुपौल जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना दिया है।
कल्याणी स्वरूपा वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ साहित्य और गीत लेखन में भी सक्रिय हैं। उनके द्वारा लिखे गए देशभक्ति गीत में राष्ट्रप्रेम, शहीदों के बलिदान और तिरंगे के सम्मान की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इससे पहले भी उनके गीतों को व्यापक सराहना मिल चुकी है।
बालीवुड के गायक कुमार सानू ने गीत के शब्दों और भावनाओं से प्रभावित होकर इसे अपनी आवाज दी है। गीत का संगीत और प्रस्तुति भी विशेष रूप से तैयार की गई है, ताकि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व यह देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। कल्याणी स्वरूपा की इस उपलब्धि से पूरे सुपौल जिले में गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षिका द्वारा लिखे गए देश भक्ति गीत का राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गायक की आवाज में रिलीज होना जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि एवं गौरव की बात है। यह सफलता क्षेत्र के शिक्षक समुदाय के लोगों के साथ -साथ युवा रचनाकारों और विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai