आंदोलन गहरा रहा पूर्व चेयरमैन एल खंयाग्ते दबोचे गये
आंदोलन बढ़ा विधान सभा की ओर, सीआईडी धर ले गयी एल खंयाग्ते को
0 अजय अश्क

रांची। जेपीएससी व जेएसएससी की परीक्षा में की गयी धंाधली के खिलाफ राजधानी रांची मे ंजोर पक़ड़ रहे छात्र आंदोलन के बीच पुलिस व्यवस्था को धत्ता बताकर विधान सभा कूच करने के दौरान अंतिम बेरिकेटिंग पहुचंने पर आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की झडप हुई और हंगामा हुआ। जानकारी मिली है कि पुलिस ने अश्रु गैस के गोले दागे और हलका बल प्रयोग किया उधर आंदोलनकारियों की ओर पुलिस पर खाली बोतल और चप्पल फेंके जाने की सूचना है। आज के आंदोलन व विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां भांजी। इधर इस बीच एक बड़ी खबर यह आ रही है की जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष तथा सेवानिवृत मुख्य सचिव एल ख्यिांगते को सीआईडी ने गिरफतार कर लिया है। खबर यह भी है की जेपीएससी के तीन सदस्यों ने छात्र आंदोलन के लगातार गहराते देखकर अपना इस्तीफा कल ही दे दिया था। बवाल 14वी जेपीएससी की आयोजित परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर सामने आयी प्रमाणिक गड़बड़ियों के बाद पैदा हुआ और गहरा गया है। इस दौरान मामले की जांच की जिम्मेवारी सीआईडी को दी गयी। औैर अपनी जांच के क्रम में मामला दर्ज कर सीआईडी ने कई लोगों को गिरफतार किया और पाया की बडत्रे पैमाने पर गडबडियां हुई है। परीक्षा आयोजित करनेवाली संस्था के लोग भी परीक्षार्थी बनकर नौकरियां ले चुके थे। कई ऐसे प्रमाण मिले हैं की पदों के हिसाब से नौकरियों की रेट लगा दी गयी थी। करोड़ से पचास लाख तक रेट तय था। मामले की जांच के क्रम में सीआईडी को पूरे मामले मं जो गडबडियां हाथ लगी उसमें जेपीएससी के चेयरमैन एल खियांगते की संलिप्तिता भी सामने आई। उनके खास लोग पकडे गये। उनके चैंबर व आवास पर सीआईडी के छापा के दौरान कई महत्वूर्ण डिजिटल एवीडेंस मिले जिसके आधार पर उनकी भूमिका पर सवाल उठा था। अब उनकी गिरफतारी हो गयी है। परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में इस बड़ी कार्रवाई में गिरफतार किए गए जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को सीआईडी की टीम उन्हें अपने संग लेकर चली गयी है। उनसे पूछताछ की जा रही है और इस प्रक्रिया के पूरा होेंने के बाद संभवतःउन्हें सीआइडी न्यायालय में पेश करेगी। उनसके कई दौर की पूछताछ के बाद सीआईडी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया। इस दौरान इस पूरे प्रकरण के दौरान गिरफतार मास्टर माईंड अभय तिवारी ने कई चौंकानेवाले तथ्य कबूले हैं, जिससे जेपीएससी की परीक्षा और जेएसएससी की परीक्षा पर सवाल उठे हैं। गिरफतार किए गए लोगो में उिप्टी एक्जामिनेशन कंट्रेालर श्वेता गुप्ता भी शामिल हैं। जेपीएससी के अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, ओएमआर शीट में छेड़छाड़, परीक्षा केंद्रों पर अनियमितता और आउटसोर्सिंग एजेंसी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं,जो जांच मे ंसच के तौर पर सामने आने लगे हैं।.मामले के गरम होने और जांच तेज होने के दौरान ही आयोग के अध्यक्ष एल खयांग्ते ने इस्तीफा दे दिया था। सीआईडी की जांच के दौरान कई डिजीटल व कागजातों से जुडे़ दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप, एडमिट कार्ड और ओएमआर से जुड़ी सामग्री जब्त की गयसी है। इधर इस मामले को लेकर राज्य का राजनीतिक तापमान लगातार गरम हो रहा है। जंतर मंतर पर आंदोलन के बाद रांची में आंदोलन ने गित पकड़ ली है और कई दिनों से जेपीएससी को लेकर आंदोलन सरकार के गले की हड्डी बन चुका है। सीआईडी की जांच को लेकर छात्रों के मन में संशय है। लेकिन वह अपना काम कर रही है। यह पता लगाने में जांच एजेंसियां जुटी हैं कि परीक्षा की गोपनीय प्रक्रिया से जुड़ी सामग्री तक किसकी पहुंच थी और परीक्षा संचालन में कहां-कहां अनियमितता हुई। अब जांच और आंदोलनकारियों की मांग का दायरा बढ़ गया है और इसनके कई परीक्षा पर अपना प्रभाव डाला है। आज जो गिरफातरी हुई है एल खयांग्ते की, वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं और झारखंड बिहार में कई अहम पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। वे एटीआई के महानिदेशक और झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा झारखंड के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उनके रिटायर होने के बाद सरकार ने जेपीएससी का चेयरमैन बना दिया।
आंदोलन के जरिए सडक पर उतरे छात्र यह चाहते हें की गडबडियों की जिम्मेवारी तय हो और जो लोग छा़त्रों के भविष्य के लिए जवाबदेह रहे हैंउनके खिलाफ एक्शन हो। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को मामला दिया जाए। जेपीएससी की परीक्षाओं को लेकर जो सवाल उठा है उन परीक्षाओं को रद्ध किया जाए। जेपीएससी व जेएसएससी का पुर्नगठन हो और नौकरियां बेचनेवाले दंडित हो। छात्रों को न्याय मिले। इस मामले को लेकर सरकार ने पारदर्शिता का भरोसा दिया है। दो दो दौर की बात हो चुकी है। लेकिन छात्र संतुष्ट नहीे हो पाए हैं। उनका आंदोलन हेमंत सोरेन की परेशानी बढ़ा रहा है और विरोधियों को इसी बहाने हेमंत सोरेन के खिलाफ बोलने का मसाला मिल गया है।
इसी को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले की जांच केवल छोटे कर्मचारियों और परीक्षा से जुड़े निचले स्तर के लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि जिम्मेदारी तय करते हुए पूरे सिस्टम की जांच हो और सिस्टम ने कब सिस्टम को कलेप्स किया है, उसकी जांच भी की जाए ताकि मेधावी व प्रतिभा संपन्न छात्रों के साथ किए गए खिलवाड को सामने लाया जा सके।
