Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड में गरजनेवाला टाईगर मेमना बन जायेगा ?

झारखंडी खतियान व झारखंडी भाषा के सवाल पर पूरे राज्य का झकझोंरने जमकर गरजने व तेवर दिखानेवाले टाईगर को मेमना बनाने के लिए झारखंड पुलिस एसोसियेशन ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। मामला जयराम महतो बनाम बरवाअड्डा के थाना प्रभारी के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ और कई अन्य मांगों के साथ झारखंड पुलिस एसोसियेशन ने अपने आंदोलन की घोषणा कर दी है। जयराम बनाम थाना प्रभारी के बीच का विवाद बड़ा बवाल बन चला है और लगातार गहरा रहा है। पुलिस एसोसियेशन अपनी मांग पर कोई ध्यान नहीं ंदेने पर और जयराम महतो की गिरफतारी नहीं होने पर धनबाद एसएसपी पर सवाल उठाया है। वकायदा एक प्रेस काफ्रंेस में पुलिस एसोसियेशन ने जयराम महतो के डुमरी जैसे लालखंड के तौर पर चर्चित क्षेत्र से आनेवाली भाषा पर गरजने के सवाल पर घेरा है और लालखंड बनाम लोकतंत्र को लेकर टकराने की ओर कदम बढ़ा दिया है।
लेकिन इधर जयराम महतो ने झारख्ंाड पुलिस एसासियेशन के अल्टीमेटम पर गरज कर तेवर दिखाया है और साफ कर दिया है कि एसोसियेशन का अल्टीमेटम से उनका कुछ नहीे बिगड़ेगा। इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है। बवाल धीरे धीरे सुलग कर गहरा गया है। पुलिस एसोसियेशन ने अपने अपने मान सम्मान समेत नौ सूत्री मांगो को लेकर चरणवद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। विवाद जयराम को लेकर उठा और फिर आंदोलन के लिए कई अन्य मांगों को जोर कर आगे बढ़ चला है।

झारखंड पुलिस एसेसियेशन ने यह भी मांग की है कि कोई ऐसा कानून बनाया जाए ताकि कोई जन प्रतिनिधि पुलिस की निष्पक्ष काररवाई मंे अनावश्यक हस्तक्षेप ना कर सके। मुख्यमंत्री से मांग की गयी है कि वे कानून बनाकर पुलिस के मान सम्मान व उसके कामकाज को जन प्रतिनिधियों का हस्तक्षेप रहित बनाएं ताकि कानून अपना काम कर सके और अनावश्यक हस्तक्षेप कर पुलिस पर दबाव बनाए जाने की प्रवृति पर रोक लग सके। इधर इस बीच धनबाद एमपी एमएलए कोर्ट ने जयराम महतो को कोई रिलीफ देने की बजाय जोर का झटका दिया है। अब एक तरफ गिरफतारी की जोरशोर से उठायी जा रही मांग,दूसरी ओर कोर्ट से रिलीफ नहीं मिलने से जयराम महतो की बढ़ी परेशाानी ने इस विवाद को और गहरा दिया है। इस बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर जयराम महतो ने कई तथ्य जुगाड लिए है और उसे सार्वजनिक कर एसोसियेशन को लपेटने का काम तेज हो गया है। जिस थाना प्रभारी से विवाद हुआ उसके चाल चरित्र चेहरे को लेकर भी तथ्यों के साथ मीडिया को बताया जा रहा है। ले देकर कहा जा सकता है कि मामला संगीन हो गया है। टाईगर गरज रहा है। उसका गरजना पुलिस एसोसियशन को तनिक भी नहीे भा रहा। कोशिश यह है कि टाईगर को मेमना बनाया जाए।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai