बोकारो केे सीसीआर के डीएसपी राम प्रवेश कुमार पर मुकदमा 
बोकारो। पांच माह पहले संग संग जीने मरने की कसम लेकर अग्नि के सात फेरे लिए, सात वचन लिए दिए, अब उसक साथ रहना मौत को दावत देना लगने लगा और किसी तरह जान बचाकर निकली मनीषा रॉय ने पुलिस में मामला दर्ज कराकर इंसाफ की गुहार लगा दी। मामला हाई प्रोफाईल इसलिए है क्योंकि जिससे जुड़ा है वह झारख्ंाड पुलिस सेवा का पुलिस उपाधीक्षक स्तर का अधिकारी है। घटना घटी है बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र मंे, लेकिन प्राथमिकी दर्ज हुई है रांची के सदर थाना में। मनीषा राय उसी अधिकारी की पत्नी हैं और अभी मार्च माह में ही उक्त पुलिस अधिकारी के साथ ब्याह कर उनकी पत्नी बनी हैं। डीएसपी पर आरोप है कि उसे बंधक बनाकर पीटा गया। जान मारने की धमकी दी गयी और जबरन दवाब बनाया गया कि उसकी ननद की शादी के लिए अपने मायके से 25 लाख लेकर आओ। ऐसा करने से मना करने पर उसे जमकर प्रताड़ित किया गया। उसका गला घोंटने का प्रयास किया गया और फिर धमकाया गया अगर इस घटना की जानकारी किसी को दी तो खैर नहीं। फिर उसके फोन छीन लिए गए और घर में बंधक बना डाला गया। दरअसल आरोप लगानेवाली महिला मनीषा राय डीएसपी राम प्रवेश कुमार की पत्नी है। डीएसपी राम प्रवेश कुमार अभी बोकारो के कम्पोजिट कन्ट्रोल रूम सीसीआर में बतौर डीएसपी पदस्थापित हैं। महिला की शिकायत पर रांची के सदर थाना में एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर डीएसपी राम प्रवेश कुमार, सास उर्मिला देवी, ससुर अरविंद कुमार और मामा जनार्दन प्रसाद यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें नामजद किया गया है। मामले के एक डीएसपी रैंक के अधिकारी से जुडे़ होने के कारण यह कुछ ज्यादा ही चर्चा बटोरने लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनीषा को फिलहाल उनके परिजनों ने मंडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। .
पुलिस में की गयी शिकायत में मनीषा रॉय ने बताया है कि 11 मार्च 2026 को डीएसपी राम प्रवेश कुमार के साथ उ सकी शादी हुई। इसके बाद से ही उसे यह कहकर प्रताड़ित किया जाने लगा कि ननद की शादी के लिए अपने मायके से 20 से 25 लाख लेकर आओ। जब उसने ऐसा करने से इंकार कर अपनी असमर्थता जता दी तो फिर उस पर जुल्म किए जाने लगे। पिछले 21 अगस्त को भी पैसा लाने के लिए दवाब बनाया गया और फिर इसका विरोध किए जाने पर उसके डीएसपी पति आपे से बहार हो गये और उसके साथ बुरे तरीके से पेश आए। बिस्तर पर पटककर गला दबाकर जान लेूने की कोशिश की गय डीएसपी पति ने मुक्के और कोहनी से उनके चेहरे, छाती और पीठ पर ताबड़तोड़ तब तक प्रहार किया जब तक की वह बेहोश नहीं हो गयी। उसकी मानें तो होश में आने के बाद उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और कमरे में कैद कर दिया गया। मारपीअ से उसे चोट आई थी तो उसका इलाज भी डाक्टर से कराया गया। फिर उसे मायके जाने की इजाजत मिली इस शर्त के साथ की वह आयेगी तो ननद की शादी के लिए मायके से पैसे लेकर। वह किसी तरह अपने पति के घर से निकली और रांची मायके जाकर उसने सारी सच्चाई बता दी। परिजनों ने अपनी बच्ची के साथ हुई दरिंदगी सुनकर बच्ची को थाने पहुंचाया और फिर डीसपी समेत सात अन्य को भी आरोपी बनाते हुए नामजद किया है। इस बाबत बोकारो में पदस्थापित डीएसपी से उनका पक्ष जानने के लिए उनके सरकारी मोबाईल फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन फोन नो रिप्लाई हुआ। उन्हें मेसेज भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने एसएमएस से भेजे गये मैसेज के बाद भी उस पर ध्यान नहीे दिया।
