Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मील का पत्थर साबित हुआ बीएसएल का नया उत्पादन रिकॉर्ड


बोकारो। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल के बोकारो स्टील प्लांट ने अगस्त माह के दौरान ऐतिहासिक उत्पादन से नया रिकॉर्ड बनाया और अपनी कार्यप्रणाली व टीम भावना से मील का पत्थर स्थापित किया है। अगस्त 2026 के दौरान हुआ उत्पादन अब तक का बोकारो के इतिहास का सबसे बेहतर अगस्त उत्पादन बनकर सामने आया है। बोकारो इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप एवं सी सी एस विभाग ने उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता एवं टीम भावना का परिचय देते हुए अगस्त 2026 माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल उत्पादन 3,34,310 टन दर्ज कर यह उपलब्ध्यिां दर्ज की है। अगस्त 2018 में बनाए गए 3,04,251 टन के पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर बोकारो स्टील ने उत्पादन का एक नया रिकार्ड दर्ज किया है। इस पहल के दौरान शॉप-फ्लोर स्तर पर परिचालन निरंतरता, तकनीकी अनुशासन, सुरक्षा और संसाधन अनुकूलन पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के तहत 14 अगस्त को एक ही दिन में सर्वाधिक 46 हीट्स ब्लो करने का नया दैनिक रिकॉर्ड स्थापित किया गया, जिसने फरवरी 2025 के 45 हीट्स के पिछले रिकॉर्ड को पार किया। इसके साथ ही, विभाग ने 285 टन का अब तक का उच्चतम मासिक औसत हीट वेट हासिल किया, जो जनवरी 2025 के 283.2 टन से अधिक है. लॉजिस्टिक्स एवं डिस्पैच के क्षेत्र में भी विभाग ने नया मानदंड स्थापित करते हुए अगस्त माह के दौरान 14,800 से अधिक स्लैब्स का रिकॉर्ड प्रेषण किया, जिसने मार्च 2026 के 14,622 स्लैब्स के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।
तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने 12 से 15 अगस्त 2026 के मध्य 2 फ्लाइंग टंडिश के साथ 67 हीट्स का सबसे लंबा अनुक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इसके अलावा 29 हीट्स की उच्चतम टंडिश लाइफ प्राप्त कर रिफ्रैक्ट्री प्रबंधन में भी नई मिसाल कायम की।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai