Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गर आप ना होते तो हम कहां होते, अभिकर्त्ता हैं एल आई सी की रीढ़


अभिकर्त्ता सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम बोकारो शाखा एक एल आई सी अभिकर्त्ताओं का सम्मान किया गया और भारतीय जीवन बीमा निगम को सींचने व संवारने मंें उनके योगदान की चर्चा की गयी। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक राजकिशोर तिवारी ने कहा कि हमारे अभिकर्ता बीमा निगम की नींव हैं। और आप है तो हम हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप ना होते तो हम कहां होते। अभिकर्ता सम्मान दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रुप से शाखा प्रबंधक के अलावा, मंडल प्रतिनिधि चंदन भारती, विशाल कृष्ण,एवं रवि कुमार थे। कार्यक्रम का संचालन अधिकारी रवि कुमार ने किया। शाखा प्रबंधक राजकिशोर तिवारी ने कहा कि हमारे अभिकर्ता बीमा निगम की नींव हैं। ये हैं तो हम हैं। एल आई सी के स्थापना दिवस के अवसर पर अभिकर्ता दिवस मनाया जाता है। इसके अंतर्गत शाखा के बरीष्ठ अभिकर्ताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। आज मुख्य रुप से शहाबुद्दीन अंसारी,बादल चंद महतो,नरेंद्र कुमार,उदय कुमार,शिवनारायण महतो, संजय महादानी,सरयू गोस्वामी के अलावे सभी अभिकर्ताओं को अंक बस्त्र और गुलदस्ता एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai