Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

टनल में नौ दिन फंस कर मौत को मात दे जिन्दा वापस लौट आए दो मजदूर

नेपाल। जन्माष्टमी का दिन दो मजदूरों के लिए जीवन की नयी रोशनी लेकर आया। उन्हें नयी जिन्दगी मिली और उनका मौत के मुंह से जिन्दा वापस लौट आना किसी चमत्कार से कम नहीं था। अपने परिजनों के सुरंग में जाकर फंसें होने के बाद अपनों ने उम्मीद बंाध रखी थी कि उनका अपना मौत को मात देकर जरूर लौट आयेंगा। लेकिन सुरंग में फसंे लोग नौ दिनों तक जीवन मौत से जूझते हुए अब अपने जिन्दा वापस आने की उम्मीद खोने लगे थे। ना खाना, ना रोशनी, सिर्फ अंधेरी सुरंग। स्याह अंधेरा। चारो तरफ मौत का अहसास। पर थी तो केवल सुरंग में हिम्मत जो मुसीबत में बहुत बड़ा सहारा रही।
पर समय के साथ साथ डगमगाना अस्वाभाविक नहीे था। जैसे जैसे समय बीत रहा था उनका साहस डोलने लगा था। नौ दिनों तक हर पल मौत को करीब से देखते रहे दो मजदूर एक बार फिर इस कहावत को सच कर वापस जिन्दा लौट आए कि जांको राखे साईयां मार सके ना कोय । ऐसा ही चमत्कार हुआ नेपाल में। नेपाल की त्रासदी में त्रिशुली हाइड्रो पावर की सुरंग में बड़ी संख्या में मजदूर फंस गये। उन्हीं में दो ये दो मजदूर भी थे, बचाव दल की मदद से वापस लौट आए उनके जिंदा होने की उम्मीद खत्म हो चली थी , लेकिन रेस्क्यू शुरू हुआ तो उम्मीद बनती गयी उम्मीद बंधती गयी। एक दिन दो दिन, तीन दिन ऐसे करते करते आखिरकार जब नौ दिन बीत चले तो परिजन भी नाउम्मीद होने लगे थे। रेस्क्यू चलानेवालों ने अपनी सारी शक्ति झोंक दी और इसका नतीजा यह निकला कि दो मजदूर जीवन मौत से जूझते हुए आखिरकार मौत को मात देकर जिन्दगी के साथ लौट आए। ठीक ही कहा गया है कि जाकों राखें साईयां मार सके ना कोय। ये दोनों सुरंग से वापस जिंदा लौट आए मजदूर इसो जीता जागता उदाहरण हैं। आखिरकार यह चमत्कार ही तो है कि मौत को हारना पड़ा और जिन्दगी ने संकट के बाद भी हारना स्वीकार नहीं किया। दोनों के जिन्दा सुरंग से वापस आने की घटना को देखकर लोग भाव विहव्ल हुए बिना नहीं रह सके। उसी टनल में 100 से ज्यादा मजदूर अभी भी फंसे हैं,उड़ान लाईव ईश्वर से प्रार्थना करता है कि टनल में फसें सभी मजदूरों का सफल रेस्क्यू हो।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai