Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक पुत्र मस्ती कर रहा था और हल्ला मच गया अपहरण का, पुलिस ने अपहरण का सच लाया सामने

रांची। रांची के अमेटी यूनिवर्सिटी के बाहर से चतरा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण की सूचना ने सअको हलकान कर दिया। पुलिस एक्शन मंे आई। विधायक पुत्र का अपहरण की तेज हुई सूचना ने सबों की नींद उड़ा दी थी। पुलिस के लिए भी यह मामला चुनौती भरा बन गया। लेकिन पुलिस एक्शन मं आई तो अपहरण का सारा सच सामने आ गया और अपहरण की कहानी निकल गयी फर्जी। यह मामला रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित अमेटी यूनिवर्सिटी के पास की थी। चतरा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के अपहरण की सूचना एक बारगी तेजी से फैल गयी। , कथित अपहरणकर्ता थार और स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे और विधायक जी के पुत्र को उठा ले गये।
हाई प्रोफाईल मामले मंे पुलिस ने एक्शन मंे तनिक भी देर नहीं की। थोड़ी देर बाद ही पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला जो अपहरण के तौर पर चर्चित हो गया था वह फर्जी था। रोची पुलिस ने उस तथाकथित अपहृत विधायक पुत्र को कुछ ही घंटों में बरामद करते हुए यह साफ कर दिया कि वह किसी के कब्जे में नहीं था, बल्कि दोस्तों के साथ घूमने चला गया था। यह भी सुनने में आ रहा है कि कॉलेज में दोस्तों के साथ विवाद और नशे के बाद धमकी वाला कॉल किया गया था, उसी को अपहरण का रूप दे दिया गया। और यह खबर तेजी से फैल कर सबको हलकान कर गयी। चतरा से लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे की बरामगदी के बाद सबको राहत मिली हे लेकिन पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए अपने काम में लगी हुई है। मामला दोस्तो के साथ मस्ती करने व इस क्रम में किसी को धमकी देने से जुड़ता जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सौरभ के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ की गयी ओर सच्चाई को सामने लाकर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai