Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का असर,150 करोड़ का कारोबार ठप्प


बोकारो। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर के राष्ट्रीकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी आज हडताल पर रहे जिसकी वजह से बैंकों का कामकाज पूरी तरह से ठप्प रहा। और वितीय लेन देन के मामले मंे बोकारो आज पूरी तरह से ठप्प बना रहा।
यूएफबीयू ने कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित माँगों का समाधान नहीं होने तथा पूर्व में हुए समझौतों को प्रभावी रूप से लागू नहीं किए जाने के विरोध में हड़ताल का निर्णय लिया है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज माँगों के समाधान तथा पूर्व में हुए समझौतों को लागू किए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। बैंकों में ताले झूलते रहे। कई बैंक खुले लेकिन आंदोलनल को देखते हुए उनका कामकाज भी स्थगित रहा। ग्राहकों को नकद निकासी, जमा, चेक से जुड़े कार्य और अन्य शाखा-आधारित बैंकिंग सेवाओं के लिए दिन भर परेशान होना पड़ा। देशभर में बैंक हड़ताल का मुख्य कारण बैंक कर्मचारियों द्वारा 5-डे वर्किंग (सप्ताह में 5 दिन काम) जिसे पहले ही सरकार मान चुकी है उस मांग को तुरंत लागू करवाना है। 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनियनों के बीच इस पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक इसे अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। पेशन का मुद्दा भी हडतालियों ने शामिल किया है। पुराने पेंशनर्स की पेंशन को अपडेट करने और नेशनल पेंशन सिस्टम के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम में जाने का विकल्प देने की मांग अटकी हुई है। सरकार की परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव योजना को लेकर भी कर्मचारियों में असंतोष है और कर्मचारियों ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा है कि सरकार उनकी मांगो को लगातार अनसुनी कर रही है, जिसके कारण उनका संकट बढ़ रहा है और उन्हें आंदोलन पर उतरना पड़ रहा है। बैककर्मियों का आंदोलन लगातार गहरा रहा है और उनके आंदोलन की वजह से आमलोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai