


बोकारो। जिला प्रशासन की पहल, पुलिस फोर्स, बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा सिटी सेंटर क्षेत्र में कॉन एरिया मुक्त करो अभियान तेज किया गया है। कॉन एरिया का प्रावधान आम लोगों की सुविधा, सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया था। लेकिन इस एरिया को अतिक्रमित कर लिया गया था। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने इ स हालत को देखा और कॉमन एरिया में किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया और दुकानदारों द्वारा नहीे हटाए जाने पर इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाने का आदेश जारी किया था।
बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन प्रशासन के आदेश पर एक्शन मं आया। पहले समाचार पत्रों के माध्यम से दो बार सार्वजनिक सूचना जारी कर सिटी सेंटर के वैसे प्लॉटधारियों से अपील की गई थी, जिन्होंने बरामदा अथवा कॉमन एरिया में किसी प्रकार का अतिक्रमण कर रखा है। लेकिन जब कोई असर नहीे पड़ा तो निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद एक्शन में आ गया। इस अतिक्रमण से लोगों को असुविधा हो रही थ्ज्ञी। और प्रबंधन की दृष्टि में यह सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं था। इसी के आलोक में आज बीएसएल द्वारा पुलिस एवं दंडाधिकारी की उपस्थिति में विशेष अभियान चलाकर कॉमन एरिया में पाए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
यह अभियान विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत आगे भी जारी रखने का बोकारो प्रबंधन ने ऐलान किया है। पर अब सिटी सेंटर समेत अन्य व्यवसायिक मार्केट में जल जमाव, ड्रेनेज सिस्टम, समेत अन्य असुविधा का मामला उठ चला है और ऐसे सवाल पर प्रबंधन की ओर से सुविधा को व्यवस्थित करने की बात भी कही गयी है। प्रबंधन ने सिटी सेंटर के सभी प्लॉटधारियों एवं दुकानदारों से ऐसे अतिक्रमण से परहेज करने की अपील की है।
