बोकारो। ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन ओएनजीसी के गोमियां खुदगडडा स्थित कूप साईट से लाखों के कीमती उपकरणों के रहस्यमय तरीके से चोरी हो जाने का एक मामला कंपनी की सुरक्षा पर सवाल के साथ सामने आया है। वैसे गोमियां थाने में लाखों के सामानों के रहस्यमय तरीके से गायब होने के इस मामले में शिकायत दर्ज करा दी गयी है। गोमिया में ओएनजीसी के स्टोर रूम से लाखों के उपकरणों की चोरी की यह घटना चर्चा में है। वैसे गोमिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की इस घटना को 10 सितंबर की माना जा रहा है।

ओएनजीसी गोमिया क्षेत्र अंतर्गत साईट बीके 11 (खुदगड्डा) स्थित वेल साईट के स्टोर रूम से कीमती उपकरणों और केबलों की चोरी की इस घटना की पुलिस में शिकायत ओएनजीसी के कनिष्ठ अभियंता शुभम गुप्ता ने दर्ज करायी है और अपनी शिकायत में चोरी गये सामानों की लिस्ट भी जारी की है।
उन्हें टेस्टिंग सुपरवाईजर बिरजू कुमार ने फोन पर सूचना दी कि सामानो की चोरी हो गयी है। इसी आधार पर रूाुभम गुप्ता ने थाने को लिखित शिकायत दी। सूचान के बाद सामानों की खेजबीन की गयी, लेकिन गायब सामानों का कोई अता पता नहीं चला। लाखों के मूल्य के जो सामान चोरी गये हैं, उनमंें लगभग 150 मीटर 3-5 फेज 35 स्क्वायर एमएम कॉपर केबल, 1 ग्राइंडर मशीन एवं 1 वेल्डिंग मशीन 2 परित्यक्त पुरानी बैटरियां, परित्यक्त आईईएसपी सेंसर केबल, 350 मीटर 2.5 वर्ग मिमी 3 फेज आई ई एसपी केबल शामिल हैं। अब पुलिस ने शिकायत ले ली है औश्र मामले की जांच तेज कर दी है। वैसे यह ओएनजीसी की यूनिट काफी संवेदनशील है और प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर सामानों की की गयी चोरी इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर गयी है। बहरहाल कंपनी ने अपनी शिकायत देकर इस प्रकरण को पुलिस के जिम्मे लगा दिया है।
