

अजय अश्क
बोकारो। सड़क की लंबे समय तक बदहाली के बाद उसकी सूरत बदलनी चाहिए की चिन्ता करने सड़क पर उतरे बेरमो के विधायक व गिरिडीह के सांसद के बीच सड़क बनाने का श्रेय लेने की होड़ अब पत्रकारों की नसीहत व फजीहत का कारण बनने लगी है। राजनीति विधायक व सांसद के बीच चल रही है। और अपनी कार्यशैली से पत्रकार सरेआम लपेटे में आने लगे हैं। सार्वजनिक मंच से खुलकर पत्रकारों की फजीहत हो रही है और पत्रकारों को क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए की नसीहत दे रहे हैं। मामला 158 करोड़ की लागत से जैनामोड़ से फुसरों तक की लगभग 16 किलोमीटर लंबी सड़क के कायाकल्प से जुड़ा हुआ है।
सड़क, नेताओं की राजनीति, जन प्रतिनिधियों के अपने अहं की टकराहट और लपेटे में सार्वजनिक तौर से पत्रकार। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार निशाने पर रहे। उनको जमकर लपेटा गया। सार्वजनिक मंच से उनकी फजीहत लानत तलानत की गयी। आमलोगों ने खूब तालियां बजायी। फिर तो तालियां बटोरते हुए और उत्साह से पत्रकारों को खूब नसीहत भी दी गयी। यह सब दिखा एक ऐसे कार्यक्रम में जो 158 करोड़ की योजना का हिस्सा था। बेरमों विधान सभा के जैनमोड़ के तिलका मांझी चौक से लेकर फुसरों तक की लगभग 15 किलोमीटर 900 मीटर लंबी सड़क पर नेताओं ने अपनी राजनीति ही नहीं चमकायी बल्कि अपने अहं का भी प्रदर्शन किया। सडक एक ही थी, लेकिन उसके भूमि पूजन अलग अलग किए गए। और होड़ यह कि जनता को रोजाना परेशान करनेवाली सड़क उनकी कृपा से ही अपने कार्याकल्प की योजना के साथ नया आकार लेनेवाली है। एक कार्यक्रम बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने जैनामोड़ में आयेाजित किया तो दूसरा कार्यक्रम फुसरो में आयोजित कर सांसद अपनी वाहवाही लूटने लगे। विधायक व सांसद के बीच की दूरियां और उनकी अन्दुरूनी राजनीति सार्वजनिक मंच से सामने आयी तो उनके अंदर इसकी अकुलाहट दिखी की सडक का श्रेय कोई और ना मार ले जाए। दोनों ओर से श्रेय लेने की ऐसी होड़ मची कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता और पत्रकारों को लपेट लिया गया और सुना दी गयी खूब खोटी। दस्तावेज लहरा लहरा कर बेरमो के विधायक मंच पर कार्यक्रम को संबोधित करते रहे और फिर अचानक से पत्रकारों पर उखड़ पड़े। ख्ूाब जमकर सुनाया और सांसद को लपेटते लपेटते पत्रकारों को अपने भाषण में खूब धोया। इधर सडक की राजनीति में सांसद कहां पीछे रहनेवाले थे। उन्होंने ताड़ लिया कि विधायक सड़क पर राजनीति कर खुद को विकास पुरूष बनने की होड़ मे ंलग गये हैं और उनकी राजनीति पर अपनी राजनीति को लादने का प्रयास कर रहे हैं तो सांसद सड़क को लेकर अपनी बात कहते कहते मामले को भ्रष्टाचार घोटाला की ओर घुमाने लगे और सड़क में अपने योगदान की याद कराने लगे।
बहरहाल सड़क ने पहले अपनी बदहाली से जन प्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों को गुूस्से से भर दिया और अब सड़क बनने की ओर बढ़ी तो राजनीति तेज करा दी है। इस सड़क ने विकास कम राजनीति ंज्यादा तेज करा दी है और आनेवाले समय में जनता के बीच जाने की धरातल बनाने की जन प्रतिनिधियों को चुनौती दी है जिसको लेकर सांसद चन्द्रप्रकाश अपनी चिन्ता में लगे हैं तो विधायक कुमार जयमंगल की अपनी राजनीतिक दिखने लगी है। इसे सड़क की नियति कहा जाए या और कुछ की,काफी समय तक यह सड़क लोगों को परेशान करती रही। उनका संकट बढ़ाती रही और अब जब लोगों को संकटमुक्त करने की कोशिश हुई तो राजनीति तेज कराकर सांसद व विधायक के बीच सडक का श्रेय लेने की कोशिश मंे राजनीति गरमा दी है। ऐसी राजनीति जिसमें विकास से सियासत ज्यादा दिख रही है। ऐसी सियासत,जिसमें जनता की चिन्ता की कम चिन्ता हो रही और अपने राजनीतिक फायदा ज्यादा से ज्यादा हो इसकी चिन्ता है। सवाल विकास पुरूष कौन जनता की अदालत में यह बताना है, जनता की तालियां भी लेनी है। हां, एक सवाल यह भी कि पत्रकारों को जिस तरह से लपेटे में लिया गया, वह भी पत्रकारों के लिए आत्ममंथन का विषय है। क्या पत्रकारों की कार्यशैली से पत्रकारिता की आत्मा भटकने लगी है। क्या सचमुच पत्रकारों की कार्यशैली चाटुकारिता की नहीं बन गयी है। पत्रकारों कंे अंदर का पत्रकार सचमुच मर गया है कि वे आंख में आंख डालकर सवाल पूछने की बजाय मौन हो गये हैं। उनकी निष्पक्षता गोदी मीडिया कंे संबोधन में विलीन हो गयी है। अकारण नहीं है यह सवाल। सवाल स्वाभाविक तौर से बनता है और इससे इंकार नहीं किया जा सकता। मेरी समझ है कि इससे इंकार का मतलब सच्चाई से मुंह मोड़ना ही होगा। समय अब भी है पत्रकारिता की आत्मा बचाने का। पत्रकारिता व पत्रकार की जमीर बचाने की। आत्ममंथन हमें जरूर राह सुझायेगा, वरना जिस पत्रकारिता को और पत्रकार को सम्मान से देखा जाता था, वह अब शायद ही वापस लौट पायेगा। तय करना होगा कि हमें सरेआम बेइज्जत होना है या फिर अपनी गरिमा को वापस पानी है।
