Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एसपी से की दारोगा की लिखित शिकायत


बोकारो। पति पत्नी के बीच का विवाद, थाने में समझौता और समझौता पत्र देने के एवज में थाना के अधिकारी द्वारा एक हजार की मांग किए जाने और नहीं देने पर दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ने लगा है और इस मामलेे को लेकर पीड़ित पक्ष ने एक्शन लेने के लिए वरीय अधिकारियों को अपनी शिकायत देकर न्याय की मांग की है। मामला बोकारो जिले के कसमार थाना का है।
कसमार थाना क्षेत्र के दांतू के रहनेवाले सुदन नायक ने ऐसा ही आरोप लगाया है और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। उनकी मानें तो बेटी और दामाद के बीच विवाद हुआ और मामला थाना में गया। इस मामले मंे पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और एक समझोता पत्र बनवा दिया। अब समझौता पत्र की एक कापी मांगने के लिए जब पीड़ित पक्ष पुलिस अधिकारी राहुल रंजन से संपर्क किया तो उसने इसके एवज में एक हजार रूपये की रिश्वत मांगी। जब रिश्वत देने में अपनी गरीबी का हवाला देकर उसने असमर्थता जतायी तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और थाने से भगा दिया गया। सुदन नायक ने अपनी पीड़ा भाजपा के नेता और बोकारो जिला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक को बतायी और उनके द्वारा थाना को बताने पर कागज देने के नाम पर बुलाया गया। एक बार फिर रिश्वत के नाम पर एक हजार मांगी और जब उसने इंकार कर दिया तो उसे फिर दुर्व्यवहार करते हुए भगा दिया गया। पुलिस अधीक्षक को दी गयी शिकायत में 1000 रु. रिश्वत मांगने की शिकायत पुलिस अधिकारी राहुल रंजन पर लगायी गयी है। इसकी कापी उत्तरी छोटानागपुर के जोनल आई जी को भी दी गयी है। इस संबंध में कसमार थाना से संपर्क करने पर यचह बताया गया कि जो समझोता पत्र माुगा जा रहा था उसे संबंधित को दे दिया गया है, किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से इंकार करते हुए बताया गया कि देर होने के कारण कुछ हाट टॉक हुआ, लेकिन इस मामले में वैसा कुछ भी नहीं है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai