Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो के कई थानेदार बदल गए

बोकारो। बोकारो जिले के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने जिले के 24 पुलिस अधिकारियों को सामूहिक रूप से स्थानांतरित किया है। इसमें 14 पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी हैं और 10 पुलिस सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं। तबादला आदेश से बोकारो स्टील सिटी थाना, सेक्टर 4 थाना,सेक्टर 6थाना, सेक्टर 12 थाना माराफारी थाना, बेरमो थाना, बीटीपीएस थाना, नावाडीह थाना, प्रभावित हुआ है इसके अलावा पुलिस निरीक्षक के अंचल में भी ट्रांसफर किया गया है। इस संदर्भ में बोकारो पुलिस की ओर से जिला आर्डर जारी कर दिया गया है। इस आर्डर के हिसाब से कौन अधिकारी कहां गए हैं, सूची इस प्रकार है।
बोकारो पुलिस परिवार के जिन 14 पुलिस निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है उनमें नित्यानंद महतो को पुलिस केन्द्र, बोकारो से पु०नि० सह थाना प्रभारी, बेरमो बनाया गया है। रोहित कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी, बेरमो अब पु०नि० सह थाना प्रभारी, बी०टी०पी०एस बनाए गए हैं। संजय कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी, सेक्टर-4 को पु०नि० सह थाना प्रभारी, माराफारी बनाकर भेजा गया है। पु०नि० ममता कुमारी पुलिस केन्द्र, बोकारो को पु०नि० सह थाना प्रभारी, बी०एस० सिटी बनाया गया है।
पु०नि० विक्रांत कुमार पुलिस केन्द्र, बोकारो से पु०नि० सह थाना प्रभारी, सेक्टर-6 बनाए गए हैं। नितिश कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी, यातायात अब पु०नि० सह थाना प्रभारी, सेक्टर-4 बनाए गए हैं। सुदामा कुमार दास पु०नि० सह थाना प्रभारी, बी०एस० सिटी अब सेक्टर बारह के पु०नि० सह थाना प्रभारी होंगे। पु०नि० अरविन्द कुमार साईबर थाना को पु०नि० बेरमो अंचल तथा सुभाष चन्द्र सिंह पु०नि० सह थाना प्रभारी, सेक्टर-12 को पु०नि० चास मु० अंचल मनाया गया है। पु०नि० अनिल कच्छप साईबर थाना को पु०नि० गोमिया अंचल की जिम्मेदारी दी गई है।
संगीता पु०नि० सह थाना प्रभारी, सेक्टर-06 को पु०नि० चन्दनकियारी अंचल पु०नि० सुषमा कुमारी पुलिस केन्द्र को पु०नि० सह थाना प्रभारी, यातायात बनाया गया है।
पिंकु कुमार यादव पु०नि० सह थाना प्रभारी, बी०टी०पी०एस० अब साईबर थाना में बुला लिये गए हैं।इसी तरह मो० आजाद खाँ पु०नि० सह थाना प्रभारी, माराफारी को साईबर थाना भेजा गया है।
पु०अ०नि० मनीष कुमार थाना प्रभारी, दुगदा को ओ०पी० प्रभारी, बोकारो झरिया , अमन कुमार हरला थाना से थाना प्रभारी, दुगदा,्पु्०अ०नि० राहुल कुमार राम को नावाडीह थाना से ओ०पी० प्रभारी, कथारा
पु०अ०नि० श्रीनिवास कुमार सिंह ओ०पी० प्रभारी, बोकारो झरिया को थाना प्रभारी, चन्द्रपुरा, पु०अ०नि० अमरजीत कुमार सिंह टास्क फोर्स, बोकारो को ओ०पी० प्रभारी, अमलाबाद पु०अ०नि० आवेन्द्र कुमार साव को सेक्टर-4 थाना से ओ०पी० प्रभारी, भोजुडीह पु०अ०नि० उदय शंकर शर्मा चीराचास थाना को ओ०पी० प्रभारी, बनगडिया,पु०अ०नि० अनिल लिण्डा,बी०एस० सिटी थाना को थाना प्रभारी, नावाडीह,०्पु०अ नि० मुकेश दयाल सिंह चास थाना को थाना प्रभारी, पेंकनारायणपुर तथा पु०अ०नि० शशिकान्त ठाकुर,पेंकनारायणपुर थाना को मकोली टी०ओ०पी० भेजा गया है।
सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे में अपने नए पदस्थापना पर योगदान देने का आदेश दिया गया है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai