

बोकारो। बोकारो जिले के चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र में हथयारबंद अपराधियों ने गोलियां तड़तड़ायी, मौके पर ही पति पत्नी का काम तमाम किया, घर के एक अन्य सदस्य को भी गोली मारी और फरार हो जाने में कामयाब हो गये। बोकारो जिले की कानून व्यवस्था को चैलेंज करते हुए कात्तिलों ने पुलिस को बड़ी चुनौती तो दी ही है। साथ ही सनसनी फैलाकर आमलोगों को दहशतजदा कर दिया है। पति पत्नी की दर्दनाक मौत और उनके बेटे के घायल होने की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। अभी पुलिस के पास ऐसा कोई सुराग नहीं है कि वह बता सके कि हत्या की वजह क्या है। हत्यारे कौन हैं और हत्या के बाद वे फरार होकर कहां भाग गये। ताबड़तोड ़गोलियां चलाई गयीं। और मौके पर ही पूरे परिवार का काम तमाम कर देने की योजना से ही अपराधी आए थे। लेकिन गोली लगने के बाद भी मृत दंपति का बेटा बच गया है जिसे गंभीरावस्था में अस्पताल लाया गया है। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिमपल्ली में हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत कायम हो गयी है। हथयारबंद अपराधियों ने 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की,ो गोली मार कर मौके पर ही ढेर कर दिया। मृतको के पुत्र रोहित सिन्हा को भी अपराधियों ने गोली मारी है। रोहित सिन्हा को तत्काल चंद्रपुरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।
बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने घटना की बाबत बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल वे ठोस तौर से इस मामले में कुछ भी बताने मंे खुद का असमर्थ बताया। इस घटना ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है और इसी के साथ अपराधियों के बढ़ते मनोबल का भी संकेत दिया है।
