
बोकारो। मेडिकल लीव देने के नाम पर ले रहा था रिश्वत सीबीआई ने रंगे हाथ दबोच कर कर दी घूसखोर अधिकारी की छुट्टी। मामला रेलवे का है और भोजूडीह से संबंधित है। यहां रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को सीबीआई की टीम ने महज 10 हजार की रिश्वत लेते धर दबोचा। सीबीआई ने 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर रिश्वतखोर अधिकारी को धनबाद न्यायालय में पेश किया। 15 सितंबर को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के बोकारो के भोजूडीह में प्रतिनियुक्त मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
वह ले रहा था शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त का दस हजार। रिश्वतखोर अधिकारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से उसके मेडिकल लीव को स्वीकृत करने के एवज में 25 हजार रुपए की मांग की थी। उसकी इस मांग के बाद पीड़ित ने सीबीआई से शिकायत की और इसके बाद सीबीआई की टीम आई और उसने रंगे हाथ दस हजार की रकम लेते उसे दबोच लिया।
