Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीआईएसएफ की सुरक्षा,फिर भी चोर घुस आए बोकारो प्लांट में, लाखों की चोरी का प्रयास


बोकारो। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सख्त सुरक्षा घेरे में रहनेवाले बोकारो स्टील प्लांट के अंदर चोरों के एक संगठित गिरोह का प्रवेश कर कंपनी की लाखों की संपत्ति पर हाथ फेरने की घटना से कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए है। आठ दस की संख्या में चोरों का प्रवेश कर कारखाने के अंदर कॉपर केबल की चोरी की कोशिश करते चोर गिरोह के दो सदस्य सीआईएसएफ द्वारा पकड़ लिए गए, जबकि उनके अन्य सहयोगी फरार हो जाने में कामयाब हो गये। पकड़े गये चांेरो की निशानदेही पर सुरक्षा बल ने पांच लाख 76 हजार की अनुमानित कीमत का 480 किलोग्राम कॉपर केबल वायर बरामद किया है। इस काररवाई में पकड़े गये दोनों आरोपियों को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पुलिस को सौंपकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब बोकारो स्टील सिटी थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। समय रहते केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तत्परता से लाखांे की चोरी का यह मामला उजागर तो हो गया, लेकिन सवाल यह कि जब बोकारो प्लांट उंची चहारदिवारी के अंदर है और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सख्त सुरक्षा घेरे मंे है तो चोरों ने अंदर प्रवेश कैसे पा लिया। सुरक्षा घेरे के किस चूक का लाभ उठाकर उन्होंने प्रवेश पाकर प्लांट की लाखों की संपत्ति पर हाथ फेरने की कोशिश की, यह अहम सवाल है, जिसने नये सिरे से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की जरूरत बतायी है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के लिए यह भी बड़ी चुनौती है कि सुरक्षा व्यवस्था को भेद कर प्लांट के अंदर प्रवेश करनेवाले चोर सीआईएसएफ की काररवाई के दौरान में कहां भाग गये, इसका पता लगाया जाए। उनको धर पकड़ा जाए।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai