Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो एमजीएम के छात्र ने किया बोकारो को गौरवान्वित, वैश्विक स्तर आयोजित एलक्यू आइडियाथॉन 2026 को किया क्वालीफाई’


बोकारो। एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र दार्शिक डिमरी ने आईआईटी बॉम्बे में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित एलक्यू आइडियाथॉन 2026 के प्रथम चरण के लिए क्वालीफाई कर जहां अपनी प्रतिाभा का लोहा मनवाया है, वहीे बोकारो को गौरवान्वित भी किया है। उसने ’लॉजिकल रीजनिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग प्रोग्राम 2025-26’ में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह कामयाबी हासिल की। लॉजिकिड्स के आधिकारिक पत्र के अनुसार, उनका प्रदर्शन उन्हें 12 से अधिक देशों के 3,500 से अधिक विद्यालयों के 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों में शीर्ष 0.14 प्रतिशत’ स्थान हासिल हुआ है। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा और नवाचार क्षमता को दर्शाती है।
एलक्यू आइडियाथॉन मंच देश के प्रमुख नवाचार मंचों में से एक है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रतिभागियों को निर्धारित विषयों में से किसी एक का चयन कर वास्तविक जीवन की समस्या का अभिनव समाधान प्रस्तुत करना होता है। इस चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से केवल 60 प्रतिभागियों का चयन अंतिम प्रस्तुति चरण के लिए किया जाएगा, जो दिसंबर 2026 में आईआईटी बॉम्बे परिसर में आयोजित होगा।
दार्शिक की इस उपलब्धि से एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उन्हें इस सफलता के लिए बधाई देते हुए आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। यह उपलब्धि विद्यालय की उस सतत प्रतिबद्धता का नतीजा है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों में नवाचार, आलोचनात्मक चिंतन तथा उत्कृष्टता की भावना विकसित की जाती है। एमजीएम परिवार ने दार्शिक डिमरी की इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर किया है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai