Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धनबाद में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर


धनबाद। सेवा के संकल्प के साथ जनसेवा में समर्पित नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति ने धनबाद के श्याम नगर भूली मे रक्तदान शिविर का आयोजन कियण और आमलोगों को रक्तदान महादान का कहत्व समझाया। इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में कुल 32 यूनिट से ज्यादा रक्तदान हुआ। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान के जरिए किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में एक रक्तदाता की भूमिका अहम होती है। समिति भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी। यह संस्था वर्ष 2017 से निरंतर समाज सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करती आ रही है। इसी क्रम में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से समिति द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। रक्तदान शिविर में समिति के अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास, संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, सचिव दिलबाग सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव बनर्जी, रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर सिंह, मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास सहित संदीप साव, सोनू दास, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश साव एवं मुस्कान उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।समिति ने रक्तदाताओं का आभार जताया।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai