Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो में सभी केटेगरी की बिजली हो गयी महंगी, वैध बिजली उपभोक्ताओं पर बोझ, अवैध उपभोक्ता मस्ती में

बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के क्वार्टर में रहनेवाले, आवासीय कालोनी के मार्केट में स्थित कमर्शियल प्लॉट में रहने और कारोबार करनेवाले लोगों के साथ साथ उन लोगों को बिजली का जरबदस्त झटका लगा है, जो बोकारो स्टील प्लांट के बिजली उपभोक्ता हैं। बोकारो स्टील प्लांट की बिजली का उपयोग करनेवाले उपभोक्ताओं को झटका देते हुए झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन को बिजली की दर बढ़ाने की मंजूरी दे दी है और बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने इसके अनुरूप बिजली बिल की नयी दरें लागू करते हुए अक्टूबर माह से नये दर पर बिजली बिल वसूलने की घोषणा भी कर दी है। नयी दरें 1 अक्टूबर से प्रभावी हो जायेंगी। बिजली के नये टैरिफ के अनुसार कंपनी के आवासों में रहनेवाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज अब 90 रूपये देने होंगे। पहले यह चार्ज 80 रुपये फिक्स था। इसके अलावा बिजली उपभाक्ताओं को अब तीन रूपये तीस पैसे से बढ़कर 3 रूपये 75 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करना होगा। इसी तरह एचटी घरेलू कनेक्शन भी महंगे हो गये हैं। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को अब फिक्स्ड चार्ज के तैार पर 85 रुपये प्रति केवीएएच प्रति माह चुकाने होंगे और ऊर्जा बिल के तौर पर मौजूदा 2.85 की बजाय अब 3.20 रुपये प्रति केवीएएच की बोझ को सहना होगा। इसी तरह से कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट मौजूदा 125 रूपये की जगह पर अब फिक्स्ड चार्ज 140 रुपये प्रति किलोवाट और प्रति यूनिट बिजली की दर 5.70 रुपये की बजाय अब 6.40 रुपये प्रति यूनिट की दर से चुकाना होगा। बोकारो स्टील के औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं की दर में भी बढ़ोतरी कर दी गयी है। इस केटेगरी में फिक्स्ड चार्ज 150 रुपये से बढ़ाकर 165 रुपये प्रति केवीए प्रति माह और ऊर्जा शुल्क चार रूपये साठ पैसे प्रति यूनिट स बढ़ाकर पांच रुपये दस पैसे प्रति केवीए कर दिया गया है। बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर जून में जन सुनवाई हुई थी और उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया था। पर बोकारो स्टील प्लांट की ओर से तीन साल में 26 करोड़ का निवेश कर बिजली वितरण ढांचे का मजबूत करने की बात बतायी गयी और बिजली दर बढ़ाने पर झारखंड प्रदेश बिजली नियामक आयोग को राजी कर उसकी स्वीकृति हासिल कर ली गयी और इसके बाद दर को अक्टूबर महीने से लागू कर दिया गया

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai