



बोकारो।टेकनिकल एजुकेशन में झारखंड की अग्रणी संस्थान बोकारो,चास के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज में एआईसीटीई द्वारा प्रायोजित डीआईसीई, डेवलपिंग इनोवेशन कल्चर एंड एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम के तहत अंतर्गत फील्ड विजिट एक्टीविटी-2 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोकारो जिले के दो पीएम श्री विद्यालयों प्लस टू राजकीय पीएम श्री हाई स्कूल, सतनपुर तथा प्लस टू राजकीय पीएम श्री हाई स्कूल, हरनाद , कसमार के स्टूडेंट काउंसिल से 50-50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अपने प्राचार्य व शिक्षकों के साथ विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। सतनपुर विद्यालय की ओर से वरीय शिक्षक पवन कुमार तिवारी तथा हरनाद विद्यालय की ओर से प्राचार्य जयप्रकाश रजक उपस्थित थे। सतनपुर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में शशिभूषण प्रसाद, अध्यक्ष, झारखंड उद्यमी संघ ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। वहीं हरनाद विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यूबीआई की कांड्रा शाखा की वरीय बैंकिंग पदाधिकारी अपूर्वा कुमारी संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के इंनोवेशन इनक्यूवेशन एंड इंटरप्राईज सेंटर का भ्रमण किया तथा नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप और नए व्यवसायिक विचारों से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा 25 से अधिक नवीन विचारों एवं आइडिया का प्रस्तुतीकरण किया गया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रस्तुत करते हुए उनकी उपयोगिता, संभावनाओं और समाज में उनके प्रभाव पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने कहा कि एआईसीटीई प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही नए विचारों को पहचानने, उन्हें विकसित करने और भविष्य में उद्यमिता से जोड़ने का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रोफेसर गौतम कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, सरिता कुमारी, प्राध्यापक, गणित विभाग,प्रोफेसर शहनाज़ फरीन,प्रोफेसर रोहित वर्मा, प्रोफेसर सुमित कुमार पांडे तथा आईआईसी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर पंकज राय का विशेष योगदान रहा।बीबीए की छात्रा साहिबा अकरम ने मंच का बखूबी संचालन किया। राष्ट्र गीत वंदे मातरम, राष्ट्रीय गान और सरस्वती वंदना से इस कार्यक्रम का आगाज हुआ।
कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन टीम को बधाई दी। वहीं एआईसीटीई की ओर से क्षेत्रीय समन्वयक अभिनाश कुमार ने भी जीजीएसईएसटीसी की टीम को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता एवं नए विचारों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें समस्या पहचानने, समाधान सोचने और अपने विचारों को उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।
