Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ईएसएल स्टील लिमिटेड में इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन


बोकारो। इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किए गए तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का ईएसएल स्टील लिमिटेड के ने 30 सितंबर 2026 को एक नए तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एवं पूर्ण कालिक डायरेक्टर रवीश शर्मा’ और सीआईआई झारखंड के निदेशक एवं स्टेट हेड प्रभात कुमार की उपस्थिति में किया गया। इसका मकसद साफ करते हुए बताया गया है कि प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों के तकनीकी ज्ञान को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण और सीखने का बेहतर अवसर देना इस केंद्र की स्थापना का मुख्य मकसद है। केन्द्र के लोकार्पण के मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।


इस अवसर पर बताया गया कि नवनिर्मित प्रशिक्षण केंद्र को एक इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। यहां विभिन्न तकनीकी डिस्प्ले और वर्किंग मॉडल के माध्यम से प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक जानकारी देने की व्यवस्था की गयी है।केंद्र में ’टूल्स एवं फास्टनर्स, इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स, इंडस्ट्रियल वाल्व, लिफ्टिंग टूल्स, वेल्डिंग एवं गैस कटिंग, न्यूमैटिक सिस्टम, हाइड्रोलिक सिस्टम और सेफ्टी’ से संबंधित मॉडल भी लगाए गए हैं। यह केंद्र प्रशिक्षुओं को औद्योगिक उपकरणों और प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा। यहां उनके ’तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, उपकरणों की जानकारी और कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता’ को भी मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर ’ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ रवीश शर्मा ने कहा कि तकनीकी दक्षता लगातार सीखने और व्यावहारिक अनुभव से विकसित होती है। यह प्रशिक्षण केंद्र हमारे कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को उपकरणों और प्रक्रियाओं को करीब से समझने तथा अपने कौशल को बेहतर बनाने का अवसर देगा। हमारा मानना है कि कौशल विकास और सुरक्षा में निवेश से एक अधिक सक्षम और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल तैयार होगा। उनकी मानें तो तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र ईएसएल स्टील की कौशल विकास, तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक ऐसी पहल है जो कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को सीखने, अभ्यास करने और अपने तकनीकी कौशल को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai