
बोकारो। डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जयंती और लालबहादुर शास़्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गयी। इस अवसर पर भाषण, क्विज एवं काव्य-पाठ सहित विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गयीं। इस मौकेे पर एक निजी कंपनी की सीएसआईआर टीम के तत्वावधान में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई । साथ ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के साथ वृक्षारोपण भी किया गया ।
कार्यक्रम में राँची स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम से पधारे ब्रह्मचारी राजीव चौतन्य ने विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं विचारों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का संदेश दिया । उनके सहयोगी शिवाजी सिंह परमार भी उपस्थित रहे ।
विद्यालय के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना चाहिए । विद्यालय की शैक्षणिक निर्देशिका भावना विचारे, प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार ने भी अपने विचार रखे।
