Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आज भी प्रासंगिक हैं महात्मा गांधी, उनके आदर्श को अपनाने की जरूरत

बोकारो। बोकारो के एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में महात्मा गांधी जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इ स अवसर पर महात्मा गांधी की जीवनी की चर्चा करते हुए प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनैतिक व आध्यात्मिक नेता थे। उन्होंने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चल कर स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोगों की सेवा में लगा दिया। भारत माता को आजाद करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। महात्मा गांधी ने लोगों को सत्य, अहिंसा व मानवता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उनके आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन से सीख लेते हुए आज जो बदलाव दूसरे में चाहते हैं, वह पहले स्वयं करें। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रति सम्मान की भावना प्रदर्शित करते हुए उनके जीवन, सिद्धांत, सत्य एवं अहिंसा की शिक्षा पर सार्थक भाषण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने महात्मागांधी के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के सत्य, शांति, स्वच्छता व करुणा के मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai