Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्गापूजा को लेकर हुई बालीडीह में शांति कमेटी की बैठक, पूजा के आवश्यक निर्देश व सौहार्द पर चर्चा


बोकारो। बोकारो जिले में अलग अलग थाना इलाकों में दुर्गापूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियों के साथ साथ शंाति समिति के जरिए लोगों से पूजा को पूरे सौहार्द के वातावरण मेें मनाने की अपील की गयी और हर समुदाय के लेागो ने भरोसा दिया कि हर सामल की तरह इस वर्ष भी पूजा को शांति सदभाव और सौहार्द के सााि मनाया जायेगा। इसी क्रम मे ंपूजा को लेकर बालीडीह थाना परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल कमिटी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्यों व दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में चास की अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय भी शामिल हुए। इस मीटिंग में दुर्गा पूजा पंडाल कमिटी व शांति समिति सदस्यों के सुझाव व उनकी अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। बालीडीह के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने पंडाल की सुरक्षा, विसर्जन रूट, डीजे प्रतिबंध, सीसीटीवी कैमरा, क्यू मैनेजमेंट, फायर एक्सटिंग्विशर, ज्यादा भीड़ भाड़ वाले जगहों पर ड्रोन से निगरानी, हरेक पंडाल में फर्स्ट एड किट, वॉलंटियर की तैनाती, आग वाली जगहों पर नायलॉन रस्सी व प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, सोशल मीडिया इस्तेमाल इत्यादि को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। बोकारो मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक ने शांतिपूर्ण दशहरा आयोजन में पुलिस, प्रशासन, जन प्रतिनिधि व पब्लिक सबकी जिम्मेवारी बताई और कहा कि पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी, सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है और ट्रैफिक व पार्किंग को लेकर अलग से प्लान बनाया जा रहा है ताकि पूजा उत्साह के वातावरण में संपन्न हो सके और किसी को कोई कठिनाई नहीें हो। चास की अनुमंडल पदाधिकारी ने विसर्जन की तिथि व समय की एकरूपता को मेंटेन करने व महिलाओ, बच्चों व बूजर्गों का ध्यान रखने की सलाह दी।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai