Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का सिल्वर जुबली़ वर्ष़़ , भारतीय जनता पार्टी का सेवा संकल्प अभियान, सेवा ज्योति यात्रा


बोकारो। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के शानदार 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने सिल्वर जुबली वर्ष का जश्न सेवा संकल्प अभियान के साथ मनाया। बोकारो परिसदन के सामने के मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा निकाली गयी। यह सेवा ज्योति यात्रा बोकारो परिसदन मैदान से राम मंदिर चौक होते हुए वापस बोकारो परिसदन चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एलईडी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संवाद सुना। प्रधानमंत्री ने सेवा के सफर की चर्चा की और सरकार के जन सारोकार से जुडें़ कदमों की भी चर्चा की। पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी उपस्थित थे। उन्होंने सेवा, समर्पण एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अभियान कि मकसद को साफ करते हुए अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा और संगठन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम प्रभारी एवं बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में बोकारो भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाएगी। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है और कार्यकर्ता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मौके पर गिरीडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र पाण्डेय,बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह,जयदेव राय,लक्ष्मण नायक, विक्रम पाण्डेय,कुमार अमित,प्रहलाद महतो,जगन्नाथ राम,संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन,कृष्ण कुमार मुन्ना,मुकेश राय, कार्यक्रम संयोजक सुभाष महतो एवं अमर स्वर्णकार,अनिल स्वर्णकार, अर्चना सिंह, गिरजा देवी, संजय त्यागी, बिनोद गोराई, एंजेला सिंह,मनोज ठाकुर, विभिषण सिंह, शंकर रजक, विनोद कुमार, चंद्रशेखर माहथा, मुकेश बाउरी, कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, अशोक पप्पू,अनिल सिंह,गोउर रजवार, मनोज सिंह,विशाल गौतम, ब्रज दुबे,चंद्रशेखर सिंह, टिंकू तापड़िया,राजेश घोषाल,जितेन्द्र गोस्वामी,कुलदीप माहथा,जगन्नाथ कुमार,जीतू बाउरी,बबलू चौबे,प्रकाश कुमार,प्रमोद कुमार,मंतोष कुमार समेत वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai