Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सत्येन्द्र को राष्ट्रीय मानव पार्टी ने दी झारखंड की कमान


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। राष्ट्रीय मानव पार्टी ने झारखंड में पार्टी की जमीन बनाने व मजबूत करने के लिए अपनी कवायद तेज कर दी है। झारखंड में पार्टी ने सत्येन्द्र नारायण सिंह पर भरोसा करते हुए उन्हें झारखंड की कमान सौैंप दी है। यह उममीद की गयी है कि राष्ट्रीय मानव पार्टी झारख्ंाड में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मजबूत होगी। समर्पित कार्यकर्त्ता जुटेंगे। और झारखं डमें पार्टी एक बड़ी ताकत के तौर पर उभरेगी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. योगेश शेट्टी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि सत्येन्द्र नारायण सिंह के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में योगदान तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सत्येन्द्र नारायण सिंह प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं विचार धारा का प्रचार-प्रसार करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा प्रदेश भर में पार्टी की गतिविधियों के सफल संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय मानव पार्टी झारखंड में अधिक सशक्त, सक्रिय और जन-उन्मुख संगठन के रूप में स्थापित होगी तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai