

उड़ान लाईव ब्यूरो
बोकारो। बोकारो- पुरूलिया राष्ट्रीय मार्ग पर नगेन मोड़ के पास आज सुबह सबेरे हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद उत्तेजित लोगांें ने आक्रोश से भरकर सबह से ही सड़क जाम कर दिया है। इस हादसे के बाद बोकारो मंे नवरात्रि का उत्साह मातम में बदल गया। दरअसल एक तेज रफतार ट्रेलर नगेन मोड़ शहीद चौक के पास के सडक किनारे के एक होटल मे ंजा घुसी और उसने सुबह सबेरे होटल में चाय पीने गये दो लोगों को अपनी चपेट मे ंलेकर दर्दनाक मौत दे दी। इस हादसे मंे होटल संचालक महिला और ट्रेलर चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में विकलांगता के बाद भी पिछले तीन साल से पेंशन के लिए सरकारी दफतर का चक्कर लगानेवाला और भिक्षाटन कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करनेवाला 51 वर्षीया सिदाम राय के अलावा 71 वर्षीय गुहीराम ओझा शामिल हैं। दोनों चास अनुमंडल के सरदाहां के रहनेवाले थे। चाय पीने की ललक में वे दोनों उक्त होटल में गये थे, जहां चाय पीना उनके लिए काल बन गया और तेज रफतार आती ट्रेलर सड़क छोड़कर होटल में जा घुसी। फिर मच गया कोहराम। दो लोगांे की मौत मौके पर ही हो गयी और होटल चलानेवाली महिला समेत चार लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद नवरात्रि का उत्साह मातम में बदल गया और चीख पुकार मच गयी। घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने आक्रोश से भरकर एनएच 32 को जाम कर दिया और मृतकों को मुआवजा देने की मांग करते हुए बड़ी संख्या में लोग सडक पर उतर आए। कई घंटों तक सडक जाम रहने के कारण गाड़ियों की कतारें लग गयीं और सडक मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गयी। बाद में प्रशासनिक अमला पहुंचा और सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा देने की घोषणा कर सड़क जाम खत्म कराया। ट्रेलर चास से पुरूलिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित चाय पकौडे़ के होटल में जा घुसी और चंद समय में ही कोहराम मच गया। होटल में ही तड़़प तड़प कर दो लोगों ने दम तोड़ दिया और चार लोग घायल होकर तबाह हो उठे। घटना की सूचना पाकर परिजन सहित आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से मलबेे में दबे हुए लोगों को रेस्क्यू कर उनके शवों को बाहर निकाला गया।


