Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वेदांता समूह की ईएसएल में गैस रिसाव, चपेट में आए दो की मौत, बड़ा हादसा, कंपनी का स्वतंत्र जांच का ऐलान


25″ height=”300″ class=”alignnone size-medium wp-image-3939″ />
उड़ान न्यूज ब्यूरो

बोकारो। वेदांता समूह की चंदनकियारी के सियाल जोरी स्थित ईएसएल स्टील लिमिटेड में हुए बडे़ हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गयी। प्लांट कं अंदर गैस रिसाव की घटना हुई थी और उसकी चपेट मंे आकर एक अभियंता और एक एक्स्क्यूटिव की दर्दनाक मौत अस्पताल पहुंचकर हो गयी। जानलेवा हादसे की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने का कंपनी प्रबंधन ने ऐलान किया है। इस हादसे में मारे गये दोनों कर्मियों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है। दोनों को नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। कंपनी प्रबंधन ने घटना की बाबत एक प्रेस नोट जारी किया है और उसे प्रवक्ता की ओर से जारी करते हुए बताया गया है कि गैस के संपर्क में आने से कंपनी के एक कर्मचारी और बिजनेस पार्टनर की मौत हुई है। यह भी बताया गया है कि इस हादसे की जांच कराई जायेगी। बताया गया हे कि प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव और बिजनेस पार्टनर इंजीनियर को प्रारंभिक जाँच के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनो ंको इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। कंपनी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मारे गए दोनों व्यक्तियों के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कंपनी की ओर से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की गयीं हैं। ईएसएल स्टील लिमिटेड ने इस कठिन समय में दोनों परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करने का ऐलान किया है। कंपनी ने घटना की जांच
स्वतंत्र एजेंसी से कराएगी और जाँच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाएगी। ऐसा ऐलान किया है।
इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के मुताबिक, गैस के संपर्क में आने के बाद दोनों श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो। बोकारो जिले के चंदनक्यारी सियाल जोड़ी स्थित वेदांता ईएसएल स्टील प्लांट में यह हादसा गैस होल्डर साईट में उस वक्त हुआ जब कम्प्रेसड गैस का वाल्व खोला जा रहा था। तभी प्रेशर में गैस रिस गयी और दोनों उस गैस की चपेट में आ गये। गैस ने बुरी तरह से दोनों को आक्रांत कर दिया था। प्लाट के संचालन के लिए इस्तेमाल करनेवालीगैस का नाम बताने की बजाय कंपनी सू़त्रों ने बताया है कि गैस होल्डर में कम्प्रेसड गैस थी। यह गैस जहरीली थी और इसने अपनी चपेट में लेकर कंपनी के दो लोगों की जान ले ली।
इस घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है। इधर इस मामले में कंपनी दावा कर रही हे कि वह स्वतंत्र एजेंसी से जांच करायेगी और फिर अपना कदम उठायेगी। कंपनी की ओर से इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही जा रही है। इधर कारखाने के निरीक्षण, जांच व निगरानी और उनके संचालन पर नजर रखनेवाली सरकारी एजेंसी ने भी जानलेवा हादसे को गंभीरता से लिया है। इस बीच हाद से के लिए सुरक्षा की चूक को बड़ी चूक बताया जा रहा है। और कंपनी पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। लेकिन कंपनी ने कह ाहे कि जो भी चूक सामने आयेगी जांच के बाद कंपनी उस पर गंभीर कदम उठायेगी।
प्

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai