Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चास रोटरी में आयोजित हुआ डांडिया व गरबा, लोगों ने पूरी भक्ति के साथ जिया सांस्कृतिक पंरपरा को


उड़ान लाईव ब्यूरो
बोकारो।शारदीय नवरात्रि के अवसर पर परंपरा और संस्कृति पूरी सद्भावना के साथ रोट री क्लब चास के मंच पर दिखाई दी। रोटरी क्लब चास द्वारा रोटरी भवन चीरा चास में आयोजित हुआ था पूरी श्रद्धा व भक्ति भाव से डांडिया महोत्सव। इस महोत्सव में भक्ति,उत्सव संस्कृति और परंपरा को जिस भावना के साथ लोगों ने जिया,उससे सभी बेहद प्रभावित हुए। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान में भक्ति व श्ऱद्धा के सदस्यों ने मां दुर्गा की अराधना के साथ गरबा व डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्ति उत्सव के माहौल में ढाल दिया। डांडिया व गरबा जिसका धार्मिक महत्व है और माता रानी के पूजा के समय उसका प्रदर्शन कर माता रानी को का आहवान कर उनसे आर्शीवाद लेने के लिए खेला जाता है, तब कुछ लोग इस पंरपरा के विपरीत इसे मनोरंजन का माध्यम बनाकर ग्लैमर की तरह इसका आयोजन कर रहे हैं और डांडिया की परंपरा के विपरीत आपत्तिजनक तरीके से इसका प्रदर्शन और आयोजन कर रहे है। कुछ इवेन्टस कंपनियों द्वारा इसके धार्मिक महत्व के विपरीत आचरण करते हुए डांडिया व गरबा का आयोजन कर भौंडा प्रदर्शन किया करवाया जा रहा है और डांडिया के पवित्र नाम पर बनाए गए मंच से कुछ कलाकारो ंको बुलाकर जिस तरह का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है वह बेहद ही अफसोसजनक है। उस हाल में रोटरी क्लब चास का यह आयोजन भक्ति और श्रद्धा की पंरपरा के साथ संपन्न हुआ।
भक्ति, उत्साह और उल्लास के वातवारण में दीप प्रज्जवलन के साथ इसकी शुरूआत हुई। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे सदस्यों ने मां दुर्गा की आराधना के साथ डांडिया एवं गरबा का रंग दिखाया। और फिर शुरू हुआ तो देर समय तक लोग इसके रंग में डूबते उतराते परंपरा के साथ उत्सव को जीते रहे।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. परिंदा सिंह ने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नारी शक्ति और आपसी एकता का प्रतीक भी है। डॉ परिंदा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलता है।
रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने अपने स्वागत संबोधन के साथ रोटरी के सेवा कार्यों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयास की चर्चा की। सचिव बिनोद चोपड़ा ने कहा की डांडिया महोत्सव जैसे आयोजन सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाने का सुंदर माध्यम हैं। डॉ परिंदा सिंह और विपिन अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने डांडिया गरबा का रंग बिखेरा।
मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ इस कार्यक्रम को विराम लगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पाल महेश केजरीवाल ,सहायक जिला पाल पूजा बैद, नरेंद्र सिंह,माधुरी सिंह ललिता चोपड़ा, संजय बैद, कुमार अमरदीप, उषा कुमार, कमल तनेजा,बिनय सिंह विजय अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल प्रेम शंकर सिंह, अर्चना सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ सुमन कुमार,डॉ श्रवण कुमार, डॉ पुष्पा, किरण कुमार,शैल रस्तोगी,संजय रस्तोगी, सिद्धार्थ पारख, शिवानी तनेजा, उषा सिंह ,आरती पारख,नेहा अग्रवाल, धनेश बंका, कविता बंका आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। माता की अराधना के साथ परंपरागत तरीके से डांडिया एवं गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीता।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai