
उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। कभी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी अंतरंगता और नजदीकियों के कारण बेहद चर्चा मंे रही जोड़ी और बाद में विवाद की वजह से बिखर गयी पवन सिंह व अक्षरा सिंह की जोड़ी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गयी है। इस चर्चा को हवा दी है पावर स्टार भोजपुरी अभिनेता व गायक पवन सिंह ने सार्वजनिक मंच से अक्षरा के मां बाप से माफी मांग कर और अपने बाबू अपने बेटा अक्षरा सिंह से सॉरी बोलकर। बिहार के एक कार्यक्रम के दौरान किसी खास विवाद के कारण अक्षरा से बनी दूरी के साथ अपनी राह पर चल रहेे पवन सिंह ने अचानक से माफी मांगी अक्षरा को अपना बाबू और बेटा बताया और फिर दिल से माफी मांग कर अपने से दूर दूर चल रही अक्षरा सिंह से फिर से नजदीकियां बनाने की एक कोशिश की।

अचानक यह परिवर्तन लोगों की समझ में नहीं आया। वह कौन सी वजह रही की लंबे अंतराल के बाद पवन सिंह को अक्षरा के लिए इस हद तक उतार गया। लगे हाथ पवन सिंह ने अपने किसी व्यवहार के लिए अक्षरा के पिता व माता को लगी ठेस के लिए उनसे भी सॉरी कह डाला।
इसकी क्या प्रतिक्रिया हुई अभी अक्षरा सिंह की ओर से कुछ संकेत नहीं मिला है। लेकिन अगर अक्षरा के गीत को समझ लें,तो अभी पवन सिंह के लिए अक्षरा का द्वार खुला नहीं है। अपनी शान, अक्कडपन और जिद्द के लिए अक्षरा कुख्यात रहीं हैं। स्वाभिमान की बात करती है। कभी गंभीर आरोप गलाकर अक्षरा ने पवन ने अपनी दूरी बनायी तो इतनी जल्द नजदीक आयेगी वैसा कुछ नजर आता नहीं दिख रहा। वह गाती हैं पहले हम दिल से चाहते थे, तो तुम कहीं और मचलते थे आज तुम हम पर मरते हो तो रास्ता क्लोज है। उसका यह गीत ही बहुत कुछ साफ कर देता है।
बिहार समेत देश में अपनी खास पहचान रखनेवाले पवन सिंह का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है। कभी पत्नी की वजह से विवादों में रहे और फिर बाद में अक्षरा के गंभीर आरोप की वजह से पवन की काफी बदनामी हो चुकी है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से बनी दूरी के बाद गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया में पवन सिंह के बारे में बहुत कुछ कहा, जिसमें एक प्रख्यात कलाकार के अंदर के इंसान पर सवाल उठा था। लेकिन पवन सिंह अब सॉरी कहकर पुराने विवाद व उस समय के काला अध्याय पर विराम देना चाहते हैं और जनता जनार्दन से अपने चाहनेवालों से यह इजाजत ले रहे हैं कि वे फिर से अगर इस जोड़ी को साथ साथ देखना चाहते हैं, तो जल्द ही यह अवसर आयेगा।
लेकिन अगर अक्षरा के दर्द को सुना जाए तो लगता है मामला फिलहाल एक तरफा है क्योंकि अक्षरा अब कोई झमेंला नहीं लेना चाहती।
अक्षरा व पवन सिंह को लेकर इंडस्ट्र्रीज में चर्चा का बाजार गरम हो गया हैं। ईगों को लेकर टूटी यह जोड़ी फिर शायद जुड़ जाए और मंचों पर दिखने लगे तो कोई आश्चर्य नहीं हो सकता। लेकिन जिस तरीके सेे विवाद के लिए पवन सिंह को जिम्मेवार ठहरा कर उनसे बनी अंतरंगता दूरी में बदल गयी थी, उसे दूर करने के लिए पवन सिंह ने ही अपनी ओर से पहल कर सुलटाने का प्रयास किया है। शायद बात बन भी जाए और यह जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाती दिखने भी लगे।


