Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर डीआरएम का रेल जन संवाद


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बोकारो रेलवे स्टेशन पर आद्रा के मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता की अध्यक्षता में रेल जन संवाद आयोजित किया गया। यह जन संवाद दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान का हिस्सा था। इस कार्यक्रम में विशेष तौर से हिस्सा लेने आए डीआरएम ने स्वच्छता पर जोर दिया।
जन संवाद के दौरान आद्रा मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता ने यात्रियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए स्टेशन परिसर में स्वच्छता, यात्री सुविधाएं एवं रेलवे सेवाओं से संबंधित उनके सुझाव एवं विचार लिए। इस दौरान यात्रियों को आद्रा मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों, मंडल की उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों तथा वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास क्षेत्र तथा अन्य यात्री सुविधा क्षेत्रों में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान में भाग लिया और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

‘रेल जन संवाद’ के दौरान यात्रियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। यात्रियों से प्राप्त सुझाव एवं प्रतिक्रियाएँ रेलवे सेवाओं में सुधार तथा यात्री सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगी। साथ ही, यात्रियों को डिजिटल रेल सेवाओं का लाभ उठाने तथा विशेष रूप से रेल वन एप्प का अधिकाधिक उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai