

अजय अश्क
उड़़ान न्यूज ब्यूरो
नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी ओएनजीसी के नये चैयरमैन होगे झारखंड के गिरिडीह के डुमरी के रहनेवाले सुनील गुप्ता। वे मौजूदा चेयरमैन अरूण कुमार सिंह की जगह लेंगे जो सात दिसम्बर को सेवानिवृत हो रहे हैं।
आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन ओएनजीसी के लिए इतिहास रचनेवाले वे ऐस पहले अधिकारी है जिन्हें कार्यकारी निदेशक से इस पद पर सीधी प्रोन्नति मिली है। उनकी नियुक्ति 3 साल की अवधि के लिए या 31 दिसंबर 2028 को उनकी सेवानिवृत्ति की आयु पूरी होने तक के लिए की गयी है। वे अभी ओएनजीसी की मेहसाणा परिसंपत्ति के कार्यकारी निदेशक और परिसंपत्ति प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। ओएनजीसी में उनरकी कैरियर 1991 में शुरू हुई। धनबाद के आईएसएम आई आई टी से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर अपनी कैरियर की शुरूआत करनेवाले सुनील गुप्ता झारखंड के गिरिडीह जिले डुमरी के रहने वाले हैं। ओएनजीसी प्रतिष्ठित संस्थान में कार्यकारी निदेशक पद से सीधे कंपनी के शीर्ष पद अध्यक्ष बनने वाले वे पहले व्यक्ति होंगे। गिरिडीह जैसे क्षेत्र से निकल कर सुनील गुप्ता ने एक ऐसी मिसाल पेश की है जो लोगों के लिए प्रेरणा की स्त्रोत है। झारखंड के इस प्रतिभा संपन्न टेक्नोक्रेट ने ओएनजीसी के अध्यक्ष पद तक पहुंच कर यह साबित किया है कि अगर आपके अंदर क्षमता हो,कुछ करने का जज्बा हो तो सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता। उनकी नियुक्ति को हरी झंडी मिल गयी है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकार लिया है।


