Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो स्टील में सतर्कता जागरूकता में निविदा प्रक्रिया, खरीद एवं संविदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान ‘निविदा प्रक्रिया, खरीद एवं संविदा प्रबंधन’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 25 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन एवं मार्केटिंग) ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) तथा मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ भी उपस्थित थे। मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ ने अपने संबोधन में संगठनात्मक कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं प्रक्रियागत सुधारों को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों की कार्यक्षमता एवं दक्षता के विकास के माध्यम से कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के प्रति सतर्कता विभाग की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन एवं मार्केटिंग) ने अपने संबोधन में निविदा प्रक्रिया, खरीद एवं संविदा प्रबंधन में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुपालन की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) ने नैतिक मूल्यों एवं सत्यनिष्ठा को कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने तथा संगठनात्मक हितों को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) ने किया। एमटीआई, रांची में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने निविदा प्रक्रिया, खरीद एवं संविदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं, सर्वाेत्तम कार्यप्रणालियों तथा व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। सत्र के दौरान खरीद एवं संविदा प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं में निर्धारित नियमों एवं दिशानिर्देशों के अनुपालन, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया, खरीद एवं संविदा प्रबंधन से संबंधित प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करना तथा दैनिक कार्यों में नैतिकता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के प्रति उनकी सजगता को और सुदृढ़ करना था।

Udan Live
Author: Udan Live

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai