

उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। हरियाणा में 14 से 17 अक्टूबर तक आयेाजित राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर नौ पदकों के साथ वापस लौटे एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के विजेता खिलाड़ियों को एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।


सम्मान समारोह में स्कूल के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने स्कूल के विद्यार्थियों ने फतेहाबाद हरियाणा में 14 से 17 अक्टूबर तक हुए राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सबको ाविष्य के लिए उत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की तुष्टि श्री, ब्लेसी मिंज, प्रांजलि उरांव, नव्या वर्मा ने अंडर 11 के एसोती टीम में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर विद्यालय व झारखंड का नाम रोशन किया। इसी प्रकार समर्थ सिंह, अहद अमन ने टीम डेमो में कांस्य पदक हासिल किया। अपराजिता, इच्छा श्री एवं अस्मिता कुमारी ने अंडर 14 टीम फ्यूरी में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। यह के माध्यम से खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सकते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, प्रशिक्षक राजीव कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक मीनाक्षी कुमारी, सौरभ कुमार, मोहसिन, वंदना कुमारी, पूनम कुमारी आदि उपस्थित थे।
