Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आदर्श विद्या मंदिर में रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क दंत जांच शिविर


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। बोकारो डेंटल एसोसिएशन के सहयोग से रोटरी क्लब चास के तत्ववाधान में आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय मे निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। बच्चों को दांतों की देखभाल एवं मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का मकसद तो साधा ही गया साथ ही बच्चों की दांतों की जांच भी की गयी। शिविर के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से ब्रश करने, दांतों की सफाई रखने तथा दंत संबंधी समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस शिविर में लगभग 1100 बच्चों और शिक्षकों के दांतों की जांच की गई। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि स्वस्थ दांत बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बचपन से ही अच्छी आदतें अपनाकर दांतों से जुड़ी अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। इस शिविर के संयोजक डॉ. संजीव चंदन ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था। रोटरी क्लब के सचिव विनोद चोपड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब चास शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करता रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
इस शिविर के जरिए अपना सहयोग देने वाले चिकित्सकों में डॉ संजीव कुमार चंदन,डॉ संजय कुमार,डॉ जॉन लियू, डॉ संतोष कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ प्रवीण मिश्रा, डॉ अरुण प्रसाद, डॉ कौशिल, डॉ आश्रेय अशेष, डॉ अन्नू पांडे, डॉ विशाखा शर्मा, डॉ विजया लक्ष्मी, डॉ अमरदीप शर्मा,डॉ एम के ठाकुर, डॉ नेहा ठाकुर, डॉ कविता कुमारी, डॉ उदय,डॉ अरमान। शामिल थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai