Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो दीक्षा में एक नवम्बर को औद्योगिक विकास पर होगा मंथन


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क तथा केन्द सरकार द्वारा बोकारो में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलेक्टर पर सेमिनार के साथ नाईस का आठवें आयोजन की शुरूआत होगी। बोकारो जिले के तकनीकी एवं व्यवसायिक संस्थानों को शामिल कर बोकारो में औद्योगिक विकास को गति देने के निमित इसका आयोजन बोकारो के सेक्टर एक स्थित दीक्षा केन्द्र में आगामी एक नवम्बर को होगा। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया भारत सरकार के प्रभारी उपनिदेशक प्रकाश कुमार इसका उदघाटन करेंगे। राष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी सह सेमिनार का यह कार्यक्रम दो सत्रों में चलेगा। कार्यक्रम में अनंत देव वुड क्राफ्ट प्रोड्यूसर्स क्लस्टर झारखंड सरकार चास, भिंडरा लौह कुटीर उद्योग क्लस्टर तथा स्थानीय उद्योगों के उद्यमी, महिला उद्यमी हॉट की महिलाएं भी अपनी उत्पाद केा जो खास तौर से दिवाली को लेकर तैयार किए गए है का प्रदर्शन करेंगीं।

डॉ मंजू महेरिया मेमोरियल ट्रस्ट ,डालमिया सीमेंट बोकारो, एमएसएमई एसोसिएशन ऑफ झारखंड, मैनेजमेंट स्टडी रिसर्च सेंटर ,गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज,चंदनकियारी, गुरु गोविंद सिंह अभियंता कॉलेज, चास , बोकारो राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बालीडीह,गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक खुटरी, उद्यम संकल्प ,बोकारो चैंंबर ऑफ़ इंडस्ट्रीज,बालीडीह ,बोकारो चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स बोकारो , जैनामोड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ,नाबार्ड ,ओएनजीसी, इलेक्ट्रो स्टील, मे आई हेल्प यू, दिव्या आरती, लक्ष्य एनीमेशन,अटल इन्नोवेशन सेंटर, आईआईटी आईएसएम ,झारखंड फोरम केंद्र के अलावा कई अन्य संस्थाएं भाग लेंगीं। ग्रामीण उद्यमी भी इसमें अपने उत्पादो के जरिए हिस्सेदारी करेंगी। इसमें सभी लोगों का प्रवेश निःशुल्क होगा। नाईस के सफल आयोजन में उमेश प्रसाद ,प्रभात कुमार सिंह, शशि भूषण ,राजेश प्रसाद , प्रिंस सिंह, राजकुमार जायसवाल, मनोज कुमार शर्मा, अमरेंद्र कुमार झा, डॉक्टर जयदेव महतो ,अरविंद कुमार, रिद्धि कर्मकार ,एके सिन्हा , एस एन विश्वकर्मा, पराक्रम भूषण, संजय सिंह,सूरज कुमार ,अभिजीत कुमार , रजनी विश्वकर्मा,मनोज कुमार शर्मा ,रजनी शर्मा जगमोहन सिंह जग्गी,,पूर्णिमा सिंह, योगेश शर्मा ,नरेश विश्वकर्मा ने अपनी शक्ति झोुंक रखी है। समाजसेवी और शिक्षाविद तरसेम सिंह को बोकारो में उनके योगदान के लिए नागरिक सम्मान से सम्मानित भी किया जायेगा।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai