Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 प्रारंभ

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के रांची मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के लिए सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी और इसके साथ ही सीसीएल में स्वच्छता पखवारा का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी बनाने की जरूरत है। उन्होंने इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से अपने कार्यस्थल, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
इस अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप सीसीएल मुख्यालय एवं सभी कोयला क्षेत्रों में विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता को जन-जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।
स्वच्छता जागरूकता अभियान, सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, अस्पतालों एवं कार्यालय परिसरों की विशेष सफाई, अपशिष्ट पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, विद्यालयों एवं समुदायों में जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता कर्मियों के सम्मान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *