Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

योग ही है  निरोग रहने की शर्त

  • योग ही है  निरोग रहने की शर्त ,नित्य करें योग और रहें निरोग: धर्मवीर।

बोकारो। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी तथा राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्यता पूर्वक मनाया गया। सेक्टर 5 मैदान में योग की विभिन्न मुद्राओं को किया गया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि योग प्राणायाम जीवन की जरूरत बन गई है और वर्तमान समय में नित्य योग करना सभी लोगों के लिए जरूरी है। इससे न केवल अपना बल्की शहर, समाज, राज्य एवं राष्ट्र के उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो जाता है।आज की भागम भाग एवं तनाव भरी जिंदगी में योग की अहमियत और बढ़ गई है।आज योग दिवस समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे धर्मवीर सिंह, महेश सिंह, अमिताभ गुप्ता, राजेन्द्र राय, विजय कुमार, उमेश कुमार, पंकज कुमार, आजाद कुमार, हीरा सिंह मास्टर, बिनोद कुमार, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। भारत माता कि जय एवं वंदे मातरम् से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हुआ।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *