Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा की बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने की अपील

भाजपा की बैठक में भारतीय संगठन को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर
बोकारो। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज की अध्यक्षता में हरला मंडल कार्यालय सेक्टर आठ में हुई बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी बूथ सशक्तिकरण एवं बूथ स्थापना, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रभावी आयोजन, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। धनबाद लोकसभा के माननीय सांसद ढुलू महतो एवं बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को यह नसीहत दी की बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्य करें तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाएं। इस बैठक का संचालन बोकारो जिला के महामंत्री संजय सिन्हा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन हरला मंडल के अध्यक्ष बृज दुबे जी ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्यों को पूरा करने की अपेक्षा की।
बैठक में रामलाल सोरेन. रोहित लाल सिंह,कमलेश राय मुकेश राय, विनय किशोर, अशोक कुमार पप्पू ,नीरज कुमार ,वीरभद्र सिंह, हरिश्चंद्र सिंह ,हरिपद गोप , चंद्रशेखर सिंह ,विशाल गौतम, मनोज सिंह, एंजेला सिंह, जितेंद्र गोस्वामी, राजेश घोषाल, सुभाष महतो, के के बोराल, लालू मोदी, राजीव मालाकार, सहित सभी मंडल अध्यक्ष,प्रभारी मोजूद थे।भाजपा

और

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *