Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ओएनजीसी की सड़क सुरक्षा को लेकर संवेदनशील पहल

बोकारो।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत ओएनजीसी ने एक बड़ी पहल की है। कंपनी ने सड़क यातायात को अनुशासित, नियंत्रित और दुर्घटना रहित बनाने के प्रयास में लगी पुलिस को सहयोग के लिए बनगड़िया ओपी पुलिस को 15 बैरिकेड्स प्रदान किया है। बनगड़िया ओपी परिसर में ओएनजीसी की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुलिस को 15 बैरिकेड्स भी उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीपीओ सह एएसपी वेदांत शंकर ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए सभी को यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा और उनकी जान-माल की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। पुलिस द्वारा नियमों का पालन कराने का उद्देश्य केवल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में अपराध की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में अधिक लोगों की मौत हो रही है। इसे रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता आवश्यक है और इस दिशा में ओएनजीसी का सहयोग सराहनीय है।
ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक विकास चंद्र सिंह ने कहा कि पर्वतपुर क्षेत्र ओएनजीसी का परिचालन क्षेत्र है और झरिया क्षेत्र में आगामी कुछ महीनों में कोल बेड मिथेन (सीबीएम) गैस का उत्पादन शुरू होने की संभावना है। इससे वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी, इसलिए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराए गए बैरिकेड्स से पुलिस को यातायात नियंत्रण में सुविधा मिलेगी।
महाप्रबंधक आर. बी. सिंह ने कहा कि कोल बेड मिथेन गैस उत्पादन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। ओएनजीसी भविष्य में भी जनहित एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करती रहेगी।
मौके पर बनगड़िया ओपी प्रभारी शुभम कुमार गोप, महाप्रबंधक राम बहाल सिंह, प्रदीप कुमार भगत, अजय कुमार दास, सुरक्षा प्रभारी दीप जोशी, मुख्य अभियंता अभिनव कुमार सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *