Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दृष्टि है तो सृष्टि है इसी भाव से लगाया रोटरी ने आई कैंप

रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
दृष्टि है तो सृष्टि है
बोकारो। चास रोटरी क्लब के तत्वावधान में आयोजि निशुल्क नेत्र जांच शिविर में जहां दृष्टि है तो सृष्टि है पर चर्चा की गयी, बस चालकों एवं सफाई कर्मियों की आंखों की जांच की गयी।रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना था।
सचिव बिनोद चोपड़ा ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका एवं उनकी टीम ने कुल 55 बस चालकों एवं सफाई कर्मियों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 9 कर्मचारियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिन्हें शीघ्र उपचार एवं शल्य चिकित्सा के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को आंखों की नियमित जांच, संतुलित आहार तथा नेत्रों की उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
डॉ दीपिका सिंह ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों को समय रहते बीमारी की पहचान और उपचार का अवसर प्रदान करते हैं तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ अभिषेक ने डॉ. दीपिका एवं उनकी टीम तथा रोटरी क्लब चास का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की जरूरत बतायी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, जीजीएसइएसटी की कानूनी कलाकार पल्लवी जरूहार, सहायक मंडल अध्यक्ष पूजा बैद,रोटरी क्लब चास के कुमार अमरदीप, संजय बैद, विपिन अग्रवाल, संजय रस्तोगी, पूर्वी केजरीवाल, ललिता चोपड़ा, ऊषा कुमार,ज्योति अग्रवाल,शैल रस्तोगी, उपस्थित थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai