Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, कहा बहुत याद आयेंगे आप


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार, के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन की दुःखद सूचना को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री सुदिव्य कुमार का जाना मेरे व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
आज उन्हें याद करते हुए मन में बार-बार यह आ रहा है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।
मंत्री सुदिव्य कुमार जी परलोक गमन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
उन्होंने दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों को संबल प्रदान करने हेतु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
आप हमेशा याद आएंगे.. नमन!

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai