Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड सरकार के मंत्री को पड़ा दिल का दौरा,हुआ निधन

गिरिडीह। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

दिवंगत मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा निकाली जायेगी जो गिरिडीह शहर में काली बाड़ी चैक से कार्मेल स्कूल चैक होते हुए उनके आवास उत्सव उपवन में पहुंचेगी। यहां उनका शव अंतिम दर्षन के लिए रखा जायेगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार (6 सितम्बर 2026) की सुबह अचानक निधन हो गया है। गिरिडीह विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक रहे 56 वर्षीय सुदिव्य कुमार सोनू को शनिवार देर रात उनके गिरिडीह स्थित आवास पर अचानक दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।.
देर रात सोने जाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें तुरंत गिरिडीह के एक निजी अस्पताल (मर्सी अस्पताल) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेलकूद जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।. उनके असामयिक निधन की खबर से झारखं डमें शोक की लहर फैल गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य पार्टी नेताओं ने इसे झारखंड और सरकार के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai