Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सेलकर्मियों का एरियर भुगतान का मसला हल होगा या डूब जायेगा?

सवाल सेलकर्मियों के एरियर भुगतान का, सेल देगा कान या डाले रहेगा कान मे तेल ?

अजय अश्क
बोकारो। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल के विभिन्न यूनिटों में काम करनेवाले कर्मियों के 2017 से 2021 के 39 महीने की अवधि के वेज एरियर के भुगतान पर सेल प्रबंधन सोया हुआ है और मजदूर अपना बाजिव हक मांग मंाग कर परेशान हो चुके हैं। यूनियन नेता इस मसले पर बहुत प्रभावी भूमिका में नहीं दिख रहे और बार बार प्रबंधन से इसकी मांग करने की विवशता जता रहे हैं। यह रकम सेल की सभी यूनिटों को मिला दी जाए तो करीब 3000 करोउ़ के आपास बैठती है। इतनी बड़ी रकम देने से सेल प्रबंधन कतरा रहा है और कान मे ंतेल डालकर मानों चुप बैठा हुआ है। उसके बारे में वह सोचना भी नहीं चाहता, भुगतान देने की बात तो अलहदा है। इधर सेल प्रबंधन पर दवाब बना पाने में नाकाम यूनियनो ंकी मजदूरों की ओर से अलग फजीहत हो रही है। इसलिए अपनी फजीहत से बचने के लिए यूनियन के नेता एरियर भुगतान करने की मांग करते हुए बार बार पत्र लिख रहे हैं। प्रबंधन को चेता रहे हैं। लेकिन संभवत यूनियन नेताओं की औकात को सेल प्रबंधन ने तौल लिया है और यह मान लिया है कि यूनियनों की चेतावनी केवल नौटंकी है। बहरहाल 39 माह के एरियर भुगतान पर सेल प्रबंधन की चुप्पी और यूनियनों की विवशता कर्मचारियों को उनके बाजिव हक के प्रति नाउम्मीदी से भरने लगा है। अब कर्मचारी अपने एरियर के सवाल पर यूनियनों द्वारा मजबत पहल नहीे किए जाने पर नाराजगी जता रहे हैं तो प्रबंधन के प्रति उनका गुस्सा उन्हें अंदर ही अंदर उबालने लगा है। इस एरियर को लेकर आशावान कर्मचारी मानते हैं कि इसका भुगतान होने पर प्रत्येक कर्मचारियों को इससे लाखों की राशि मिलेगी। सेल के लिए कर्मचारियों को एरियर के मद में भुगतान करने पर उस पर एक अनुमान के हिसाब से करीब करीब 3000 करोड़ का वितीय बोझ पड़ेगा। आरोप यह कि मजदूरों की राजनीति करनेवाली यूनियनों के कारण इस मसले का हल नहीं निकल पा रहा।
एरियर का यह मसला 2017 से पेंडिंग चला आ रहा है। सेल के श्रमिको का वेज रिवीजन 1 जनवरी 2017 से लंबित था। वेज रिवीजन के लंति पड़े इस मसले पर एम ओ यू हुआ 2021 के अक्टूर में। कर्मचारियों के वेज पर बातचीत हुई और जो इस दौरान जनवरी 2017 से लेकर 31 मार्च 2020 तक कुल 39 महीने का एरियर भुगतान करने से प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए और इसका भुगतान देने की बजाय मौन साध लिया। बार बार मांग किए जाने पर प्रबंधन अपनी ओर से नहीं देने का कोई न कोई बहाना बनाकर अपनी मंशा जाहिर करता रहा और यूनियनें अपनी मांगेुं रखकर मजदूरों के बीच अपनी इज्जत बचाती रही। लेकिन ना तो मांगे थमीं और ना ही यूनियनों की ओर से मजदूरों का उत्साह कम होने दिया गया। उधर प्रबंधन ने भुगतान की ओर एक कदम भी नहीं बढ़ाया। इस हाल में प्रबध्ंान अपने मौन व्रत पर है। यूनियनें अपनी ओर से कुछ न कुछ खड़ खड़खड़ाहट कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहीं हैं और मजदूर उस दिन का इंतजार करते हुए अब थकने लगे हैं। श्रमिको के नाउम्मीद होने का कारण यह बनने लगा है कि अब उनकी मांग सेल के शीर्ष प्रबंधन के पास पहुंचाने की बजाय औद्योगिक संबंध देखनेवाले लोगों तक पहुंचायी जाने लगी है जिनके हाथ में इस पर निर्णय लेने का कोई अधिकार ही नहीं है। बहरहाल यूनियनों ने भी समझ लिया है कि उनकी क्या औकात है और सेल प्रबंधन उन्हें कितना घास डालता है। इस हालत में प्रबंधन तो कोई भाव नहीं ही दे रहा और अब अगर मजदूरों ने भी उन्हें नकार दिया तो उनकी दुकानदारी बंद ही हो जायेगी, इसलिए श्रमिकांे का विश्वास लेने के लिए वे इस विषय को जिनदा रखने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि मजदूर नाउम्मीद ना हो सकेे और उनका विश्वास यूनियनों पर बना रहे। मामला श्रम कार्यालय तक गया, उठाया गया, लेकिन कोई ठोस बात नही्र बन सकी और अब एक और तिथि मिल गयी है। तब तक यूनियने अपनी तैयारी कर रहीं हैं और प्रबंधन भी अपने लिए नया कोई कारण तलाशने का समय पा लिया है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai