Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एलआईसी के आफिसर्स के सामने चुनौतियों पर चर्चा

एलआईसी के आफिसर्स के सामने चुनौतियों पर चर्चा
0 गंगेश पाठक

बोकारो। बोकारो में फेडरेशन ऑफ एल आई सी क्लास वन आफिसर्स एसोसियेशन के हजारीबाग मंडल के वार्षिक अधिवेशन में एलआईसी में होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बिलकुल ही असफल प्रयोग बताया गया और माना गया कि यह प्रयास व्यवसाय का उद्देश्य पूरा करने में नाकाम है। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि फेडरेशन ऑफ एलआईसी क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री बी पी एस चौहान.शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जोनल महामंत्री धर्मेंद्र कुमार और जोनल अध्यक्ष जितेंद्रिय पात्र ने भी हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय महामंत्री बी पी सी चौहान ने एलआईसी में ऑफिसर्स एसोसिएशन के सामने की चुनौतियों की चर्चा की और संगठन की शक्ति को और धारदार करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने एलआईसी में में 2027 में होनेवाले वेतन समझौता की भी चर्चा की और संभावना जतायी कि 2027 का वेतन समझौता 2022 के वेतन समझौता की तुलना में बेहतर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में 70 साल से अधिक के सभी कर्मचारी और अधिकारी का मेडिक्लेम प्रीमियम पूरी तरह से माफ होगा।, सम्मेलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं जोनल महामंत्र जितेंद्र पात्र ने भी संबोधित किया। महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने विजिलेंस केस में सावधानियां बरतने पर प्रकाश डाला।
हजारीबाग मंडल के अध्यक्ष एस दासगुप्ता ने सभा की अध्यक्षता की. उपाध्यक्ष सुजीत राय, हजारीबाग मंडल के महामंत्री कंचन कुमार कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामाशीष सिंह,सुदर्शन प्रसाद एवं रवि रंजन की भूमिका खास रही। इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण शर्मा, मनोज कुमार, संजय कुमार, मृत्युंजय तिवारी, अजय कुमार, प्रदीप मिज,के एल राम, शोभा रानी, मनीष कुमार ,पंकज कुमार, बलवीर कुमार ,आलोक सहाय, राजेश कुमार प्रसाद, राजकिशोर तिवारी, अमित ठाकुर, इत्यादि का काफी योगदान रहा। इस मौके पर संगठन का चुनाव किया गया है जिसमें अध्यक्ष सुजीत कुमार, महामंत्री कंचन कुमार कश्यप बनाए गए। इसके अलावा 15 सदस्यीय कमेटी भी चुनी गयी।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai