



बोकारो। महाराष्ट्र एटीएस का अधिकारी, पाकिस्तान से 300 करोड़ की अवैध लेन देन का आरोप, डिजीटल आरेस्ट कर बोकारो मंे साढ़े चार लाख की ठगी और उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र एटीएस के तथाकथित अधिकारी की गिरफतारी का नाटकीय मामला साफ हो गया है और अन्तर-प्रांतीय स्तर पर सक्रिय साईबर ठगों का एक नया जाल पुलिस की पकड़ में आ गया है। किस तरह साईबर ठग कहीं और का हवाला देते हैं, कहीं और बैठे होते हैं और कहीं और अपना शिकार फांसते हैं, इस मामला में साफ हो गया है। लाखों की ठगी का यह मामला बोकारो जिले के गोमिया थाना की रहनेवाली पुष्पलता त्रिपाठी से जुड़ा हुआ है। बोकारो साईबर थाना कांड संख्या 08/2026 से यह मामला संबंध रखता है। घटना 13 मार्च की है। इस कांड की शिकायतकर्ता गोमिया थाना क्षेत्र की पुष्पलता त्रिपाठी ने बोकारो साईबर थाना में कांड अपनी शिकायत दी कि साईबर अपराधियों ने ए0टी0एस0 महाराष्ट्र का अधिकारी बनकर वादिनी के पति को धमकाया कि पाकिस्तानी खाते से 300 करोड़ उनके खाते में अवैध रूप से आया है और इसके एवज में उन्हें 16 लाख का कमीशन मिला है। ऐसी बात कहकर अपराधियों ने धमका कर गिरफ्तार करने का डर पैदा कर गिरिश दत्त त्रिपाठी को डिजीटल आरेस्ट किया और ऐसे खौफजदा कर दिया यह दंपत्ति पूरी तरह से उसके वश मंे होकर उसके कहेनुसार करने लगे और साईबर ठगों ने अपना प्रभाव बनाकर वादिनी से कुल 4 लाख 50 हजार ठग लिए। साईबर के बढ़ते अपराध को देखकर इस कांड में एक विशेष टीम बनायी गयी। बोकारो के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह थाना प्रभारी, साईबर थाना, बोकारो के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम के सदस्यों के द्वारा अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर महाराष्ट्र्र एटीएस अधिकारी बनकर की गयी ठगी का सच खुल गया और उत्तर प्रदेश के आगरा से दो शातिर साईबर अपराधियों रवि कुमार और ऋतिक कुशवाहा, को गिरफ्तार किया गया। इनसे साईबर फ्रॉड का पैसा का लेन-देन करने का ऑडियो एवं मैसेज का साक्ष्य बरामद किया गया और इनके पास से ठगी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया।पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय और थाना प्रभारी साईबर थाना बोकारो पवन कुमार ने इनकी करतूतों को आज मीडिया के सामने रखा और इनको बेनकाब करनेवली टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक और इस कांड के अनुसंधान अधिकारी गौरव गोयल ,प्रमोद कुमार पंडित, रमेश कुमार, आरक्षी रितेश कुमार (तकनीकी सहायक), सुनील मण्डल द्वारा की गयी मेहनत की जानकारी देते हुए उनके काम की प्रशंसा की। इस टीम के सदस्यों की कामयाबी पर इन्हें पुरस्कृत करने का भी ऐलान किया गया है। इसी बीच पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बोकारो जिला के साईबर ठगी के शिकार आमजनों के खाते से ठगी की गई राशी में से साईबर अपराध थाना, बोकारो के द्वारा मनी रेस्टोरेशन मोडॅूल्य के तहत उनसे ठगी गयी राशि 4 लाख 30 हजार नौ रूपये उनके खाता में वापस कराने की कार्रवाई की गई है, जिसमें से कुल-16 खाता धारकों के खाता में कुल- 1,50,957/-रूपया एवं कांड संख्या-35/2026 के खाता धारक प्रवीण कुमार के बैंक के खाता में 2,79,052/- रूपया वापस किया गया है।
