Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

यूको बैंक के ग्राहक का पिन है कर बीस हजार निकाले,दबोचा गया

बोकारो। बोकारो में एक ऐसा नवोदित साईबर अपराधी पकड़ा गया, जिसने बड़ी चालाकी से यूको पे सिटम से यूको बैंक के एक ग्राहक का पिन डाला, यूको बैंक के ही एटीएम में बिना कोई एटीएम कार्ड डाले और निकाल लिए बीस हजार। लेकिन नवोदित होने के कारण उससे चूक हो गयी और वह नगद बीस हजार की रकम के साथ दबोच लिया गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया और पुलिस ने उसके पास से नगद बीस हजार की रकम के साथ ही उसका मोबाईल फोन जब्त कर उसे चास जेल भेज दिया। मामला यूको बैंक का है। बैंक के एप्प यूको पे से उसने बैंक के एक ग्राहक श्यामल घोष के पिन का उपयोग बिना एटीएम कार्ड के कर लिया और उसे सफलता भी मिल गयी बीस हजार की रकम एटीएम से निकालने में। लेकिन एक चूक ने उसे दबोचवा दिया और वह पहुंच गया पुलिस के पास। यूको बैंक के मैनेजर प्रकाश महतो ने इस मामले के पकड़ मंे आने के बाद थाना में शिकायत दर्ज करायी और वह पहुंच गया पुलिस थाना। अभियुक्त बिना एटीएम/ क्रेडिट कार्ड के ही एटीएम से निकासी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। प्रारंभिक अनुसंधान में यह पाया गया है कि उसने यूको पे हैक कर इस काुंड को अंजाम दिया था। साईबर अपराध में पकड़ा गया रघुनाथ दत्ता, दुन्दीबाग का रहनेवाला बताया गया है। सेक्अर चार थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai