





उड़ान लाईव ब्यूरो
बोकारो। बोकारो में पूरे श्रद्धा के साथ राष्ट्रपिता महाम्ता गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास़्त्री को याद किया गया। उनके आदर्श को अपनाने पर जोर दिया गया और देश के दोनों सपूतों को आज भी उनके विचार को प्रासंगिक बताया गया। मानपा यह गया कि इनके विचार को अपना कर देश उस राह पर आगे बढ़े तो देश की तरक्की होगी और देश विश्व में एक सशक्त देश के तौर पर अपनी धाक बनाकर मिसाल होगा। बोकारो में विभिन्न संस्स्थानों ने अपने अपने स्तर से सपूतोें को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महात्मा गांधी जयंती पर चास मंडल् कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन बोकारो के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार मिश्रा नंबर प्प् के मार्गदर्शन में किया गया। चास जेल में आयोजित इस जेल अदालत में मनोरंजन कुमार न०-प् मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बोकारो एवं डिप्टी एलएडीसी पम्मी कुमारी थे। इस अवसर पर मंडल कारा चास में स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेल में कैदियों की स्वास्थ्य जांच भी किया गया। इस अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। मंडल कारा चास में आयोजित इस कार्यक्रम में बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकर के सचिव अरूण कुमार दुबे एवं जेलर श्रीकांत उपाध्याय द्वारा चास जेल के कैदियों को कानूनी जानकारी दी गई। कैदियों को डालसा अंतर्गत दी जाने वाली विभिन्न विधिक सहायता और कैदियों के प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गयी।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर बोकारो के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने याद करते हुए किया नमन किया और महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने एवं खादी को अपनाने का दिया संदेश दिया। अधिकारियों ने बोकारो के सेक्टर चार स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर कहा गया कि महात्मा गांधी के विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देना तथा खादी को अपने जीवन में अपनाना स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करता है। इस दौरान आमजनों से खादी वस्त्रों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।इ सी तरह लालबहादुर शास़्त्री को भी याद किया गया। उनकी सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में उतारने का आह्वान भी किया गया। इन महापुरूषों महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री कोयाद करते हुए कहा गया कि हमें उनके आदर्शों को केवल जयंती के अवसर पर याद करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।
झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोचा ने भी महापुरूषों को याद किया। मोर्चा के केन्द्रीय कोर कमेटी के सदस्य और बोकारो जिलाध्यक्ष राजदेव महथा ने स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157 वीं जंयती पर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय कोर कमिटी के सदस्य एवं बोकारो जिला अध्यक्ष-राजदेव माहथा,केन्द्रीय संयुक्त सचिव हाबुलाल गोराईं,बिनेश कुमार नायक,प्रदीप कुमार महतो, जिला सचिव परमेश्वर मंडल,बोकारो महानगर अध्यक्ष ज्योति लाल महतो, नारायण महतो,राजा राम महतो,सरोज कुमारी,रेखा देवी,मिनाक्षी सिंह,मुन्नी देवी,सुमित्रा देवी, करिश्मा देवी,अनिल महतो,सोमनाथ दे, वकील महतो,महादेव महतो आदि दर्जनों झारखण्ड आंदोलनकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति के समक्ष शपथ लिया गया की झारखण्ड आंदोलनकारियों एवं झारखण्डी भाई-बहनों के मान-सम्मान,हक-अधिकार एवं बहुप्रतीक्षित मांगों को पाने के लिए भविष्य में वादाखिलाफी करने वाली झारखण्ड सरकार के खिलाफ मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा।
बोकारो जिला राजद कार्यालय मे भी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती मनाई गई।
राजद के बोकारो जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव के नेतृत्व में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गयी। राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बापू के त्याग, तपस्या,और वर्षों तक जेल की यातना सहने, घर परिवार छोड़ कर राष्ट्र की आजादी के लिए किये गए अप्रतिम बलिदान के कारण ही आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं। जहां एक ओर हम उनकी जयंती मना कर, हम उनके बलिदान को याद करते हैं वहीं, दूसरी ओर ये दुर्भाग्य की बात है,कि गांधी जी की हत्या करने वाले के विचार धारा के लोग ही आज सत्ता में हैं, जिनकी विद्वेष पूर्ण नीति, हिंदू मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने की नीति के कारण आज देश में अराजक स्थिति पैदा हो गई है। देश में भाई चारा के विचार को समाप्त कर नफरत फैलायी जा रही है, लेकिन हम उनके सत्य अहिंसा के मार्ग को ही, उनका मूल मंत्र मानते हैं, ब्रह्मास्त्र मानते हैं, जिनके बल पर हमें वर्षों की गुलामी से आजादी मिली।
जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने अपने प्रेषित वक्तव्य में कहा कि देश , गांधी जी के त्याग और बलिदान को देश नहीं भूल सकता है, गांधी जी जैसे महापुरुष भारत में पैदा हुए,ये भारत के लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। इस अवसर पर गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए, युवा राजद के प्रदेश महा सचिव जितेंद्र नारायण यादव, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, पूर्व युवा राजद जिला अध्यक्ष संतोष गिरी ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी जी का सत्य अहिंसा का सिद्धांत पूरे विश्व में प्रासंगिक है,और आज पूरा विश्व गांधी जी को सम्मान और श्रद्धा की दृष्टि से देखते हैं, जो हमारे लिए फक्र और सम्मान की बात है। इस अवसर पर वरिष्ठ राजद नेता सीताराम यादव, महिला राजद जिलाध्यक्ष सुनीता देवी महतो, रमाकांत साह, मनोज यादव, संजय राय, हरेन्द्र सिंह राहुल धोनी, राजेश यादव, रामप्रवेश चौधरी, वकील यादव, अंश कुमार,सहित दर्जनों नेता एवम् कार्यकर्ता शामिल थे।
गांधी-शास्त्री जयंती पर झामुमो ने महापुरूषों को श्रद्धांजलि दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति की ओर से सेक्टर-4 गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंटू यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का त्याग, सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का नारा देश के जवानों और किसानों के सम्मान एवं योगदान को दर्शाता है। वहीं गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को एकता और स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया।मंटू यादव ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम दोनों महान विभूतियों के विचारों को अपने जीवन में उतारें और समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव, शांति एवं समानता को मजबूत करने का संकल्प लें।कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिरदौस अंसारी, फैयाज खान, मनोज हेंब्रम, प्रमोद तापड़िया, रामदयाल सिंह, सदानंद गोप, राकेश सिन्हा, आकाश टुडू, प्रदीप यादव, सुरेंद्र कुमार, रवि सिंह, मस्तान अंसारी, दिनेश यादव, रणधीर रजक, सलीम अंसारी, प्रेम राय, रूपेश केजरीवाल, फिरोज अंसारी, सुशांत मुंडा, पूरन महतो, संजीव झा, फारूक अंसारी, नूर शब्बा, अनीता बिरुवा, अंजली सोरेन, फूलमणि इत्यादि।
